फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   gram panchayat election in ballia

70 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध चुने गए ग्राम पंचायत सदस्य

Mon, 07 Jun 2021 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
gram panchayat election in ballia
बलिया। मनियर ब्लॉक के पांच ग्राम पंचायतों में रिक्त 70 ग्राम पंचायत सदस्यों के वैधानिक रूप से निर्विरोध सभी सदस्य चयनित हो गए। अब मनियर ब्लॉक के किसी ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव 12 जून को नहीं होगा।
विज्ञापन

मनियर ब्लॉक के रामपुर, अहिरौली पांडेय,कोटवा, ताहीरपुर व खरीद ग्राम पंचायतों सहित विभिन्न गांव में कुल मिलाकर 70 पद रिक्त थे। उन पदों पर शासनादेश के अनुसार चुनाव के लिए नामांकन 6 जून एवं नाम वापसी 7 जून 2021 को था। 12 जून को चुनाव एवं 14 जून को मतगणना का कार्यक्रम था। कई पदों पर सिर्फ एक ही नामांकन भरा गया था। जिसके कारण वहां सदस्य का चुनाव निर्विरोध होना तय था। वहीं ग्राम पंचायत रामपुर में 4 पदों के लिए 6 उम्मीदवार एवं दिघेड़ा में 3 पदों के लिए कुल 4 उम्मीदवार नामांकन किए थे। खंड विकास अधिकारी मनियर रमेश कुमार यादव ने बताया कि कुछ उम्मीदवार आपसी सहमति एवं कुछ उम्मीदवार आपस में लाटरी के माध्यम से जीत हार तय करके अपना नाम वापस कर लिए। अब सभी पदों पर सिर्फ एक-एक उम्मीदवार होने के कारण निर्विरोध चुनाव संपन्न होगा।
विज्ञापन

-----
17 पदों पर आमने सामने की लड़ाई, 102 का निर्विरोध होना तय
बैरिया। ग्राम पंचायत के रिक्त पदों के उपचुनाव के नामांकन का समयसीमा समाप्त हो जाने के बाद भी तीन ग्राम पंचायतों में तीन ग्राम पंचायत सदस्य पद रिक्त रह गया है। यहां किसी ने भी नामांकन पत्र नहीं भरा है। आरओ नेपाल राम ने बताया कि ग्राम पंचायत चकिया में वार्ड नंबर एक, करमानपुर में वार्ड नम्बर पांच व भीखाछपरा में वार्ड नम्बर नौ में किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। यहां एक बार फिर उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू करानी पड़ेगी। वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत दुर्जनपुर के वार्ड नम्बर 14, नौरंगा के वार्ड नम्बर तीन, उपाध्यायपुर के वार्ड नम्बर छह, सात व 11, बलिहार के वार्ड नम्बर आठ, टेंगरही के वार्ड नम्बर दो, छह, 10, 11, 12, 13, 14 व 15 तथा तालिबपुर के वार्ड नम्बर दो व भीखाछपरा के वार्ड नम्बर पांच व 11 में दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जिससे उक्त ग्राम पंचायतों के वार्ड में मतदान होना तय है। बाकी स्थानों पर एक-एक नामांकन दाखिल होने व कुछ स्थानों पर पर्चा वापसी के कारण कुल 102 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
180 ग्राम वार्डो में से 157 वार्ड में निर्विरोध हुए ग्राम सदस्य
बांसडीह। ब्लॉक के 13 ग्राम पंचायतों में 180 ग्राम सदस्यों के रिक्त पदों के लिए रविवार को 185 लोगों ने नामांकन किया। जिसमें एक नामांकन पत्र रद्द हो गया। वहीं 157 वार्ड में ग्राम सदस्य निर्विरोध चुने गए। खंड विकास अधिकारी बांसडीह रंजीत कुमार ने बताया कि 180 में 10 वार्ड के ग्राम सदस्यों ने पर्चा ही दाखिल नहीं किए हैं। वहीं 13 वार्डो में ग्राम सदस्यों के लिए 12 तारीख को चुनाव होंगे। जिसमें जैदोपुर में एक वार्ड, सुरैया में दो वार्ड, बघाव दो वार्ड, सराक में दो वार्ड, पर्वतपुर में दो वार्ड, महाराजपुर में दो वार्ड शामिल हैं। इसी क्रम में बेरूवारबारी ब्लॉक 81 ग्राम सदस्यों के रिक्त पदों के लिए रविवार के 86 नामांकन हुआ था। जिसमें पांच नामांकन पत्र वापस हो गए। जिसमें 81 ग्राम सदस्य निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed