फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Govt gets crores of rupees

जनपद को मिली करोड़ों की सौगात

Thu, 25 Jan 2018 12:06 AM IST
ballia
ballia Updated Thu, 25 Jan 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Govt gets crores of rupees
inaugurated - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश दिवस जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जनपद को करोड़ों की योजनाओं की सौगात मिली। इस दौरान चार सौ 40 करोड़ 16 हजार की लागत वाली 29 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 15 का शिलान्यास किया गया। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागर परिसर में सांसद भरत सिंह, रविंद्र कुशवाहा और जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने संयुक्त रूप से योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही जनपद के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया। उधर, परिसर में विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाकर लोगों को जानकारी मुहैया कराई।
विज्ञापन


स्थापना दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में जनपद के लिा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रकाश डाला। साथ ही आजादी की लड़ाई में बलिया के गौरवशाली इतिहास के बारे में भी विचार रखे। सांसद भरत सिंह ने कहा कि जिले के विकास के लिए अधिकारी हों या जनप्रतिनिधि सभी को मिल कर सोचना होगा। जिले को मिले नये विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिए प्रयासरत रहें। जल्द ही जिले को मेडिकल कॉलेज की भी सौगात मिलेगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ राज्य सरकार के पिछले 10 महीनों में ही किये गये बेहतर कार्यों को बताया। कहा कि जिले के विकास में बाधक बने वाला चाहे कोई भी हो, उससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए।
विज्ञापन


सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश समूचे देश की दिशा व दशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। सरकार का उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का निर्णय सराहनीय कदम है। विधायक धनंजय कन्नौजिया ने भी जिले के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने जिले के विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कहा कि ददरी मेले की पहचान राष्टीय स्तर की हो, इसके लिए सौंदर्यीकरण व अलग प्रयास होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार, एडीएम मनोज सिंघल व अन्य अधिकारियों ने विकास से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रोजेक्टर के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।


उद्योग केंद्र, पंचायती राज, स्वास्थ्य समेत आधा दर्जन विभागों ने स्टॉल लगाकर अपनी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। गोष्ठी में दर्जन भर ब्लॉक प्रमुख भी मौजूद थे। उधर, परिसर में विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाकर लोगों को जानकारी मुहैया कराई। विभ्‍ाागों ने अपनी अपनी योजनाओं की बाबत लोगो को जानकारी देने के लिए बुकलेट का प्रयोग किया। जिसमें योजना की जानकरी दी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed