फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government withdraws petro price hike

साइकिल यात्रा निकाल डीजल व पेट्रोल की वृद्घि को वापस करने की मांग

Mon, 06 Jul 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Government withdraws petro price hike
जेपी ट्रस्ट से आह्वान पत्र के साथ साइकिल यात्रा निकालते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : BALLIA
रतसर। डीजल-पेट्रोल के मूल्यवृद्धि के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को साइकिल यात्रा निकालकर गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामियों व सपा शासन की उपलब्धियों से आम जनता को अवगत कराया।
विज्ञापन

सोहांव ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बंशीधर यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के पड़वार, सिकटौटी, जनऊपुर, नूरपुर, धनौती, कुकुरभूका में पहुंचकर लोगों को सपा की नीतियों की जानकारी दी। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि मौजूदा सरकार डीजल - पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि कर जनता को महंगाई की आग में झोंक रही है। भाजपा ने गरीबों, किसानों व मजदूरों के हित में बड़ी बड़ी घोषणाएं की, लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हो सका। वहीं यूपी में भाजपा सरकार के चार साल पूरा होने को है, लेकिन सरकार अभी तक एक भी जनहित की योजना शुरू नहीं कर पाई। साइकिल यात्रा में जयपाल यादव, अशोक बाबू यादव, अखिलेश यादव, हीरा, पंकज, कृष्णा, उमेश, सुज्जवल गांधी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed