फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government is robbing the rights of PDA: MP Ramashankar

पीडीए का हक लूट रही सरकार: सांसद रमाशंकर

Tue, 04 Mar 2025 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Government is robbing the rights of PDA: MP Ramashankar
बांसडीह। विधानसभा के चोरकैंड, मल्होवा गांव में समाजवादी पार्टी की पीडीए बैठक सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पीडीए का हक लूट रही है।
विज्ञापन

सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान के साथ मौजूदा डबल इंजन की सरकार खिलवाड़ कर रही है। हमारे नेता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हम सभी को निर्देशित किया कि गांव-गांव जाकर सभी जाति धर्म वर्ग के लोगों को बताएं कि आप बंटेंगे तो लुटेंगे। भाजपा सरकार पीडीए के लोगों का हक लूट रही है। कहा कि सत्ता में बैठे सहयोगी दलों के लोगों की हिम्मत नहीं है कि वे सरकार से गरीबों तथा उनके आरक्षण की बात कर सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान में दिए गए सामाजिक न्याय के अधिकारों को कमजोर करने की साजिश चल रही है। इससे दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यक और अगड़े लोगों के हक प्रभावित हो रहे हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि संविधान ने सभी वर्गों को समान अधिकार दिए हैं, लेकिन मौजूदा सरकार आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर सभी जाति धर्म के वर्गों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए बने आरक्षण को धीरे-धीरे खत्म करने का षड्यंत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन

000
सत्ता में बैठे सहयोगियों पर साधा निशाना

रामगोविंद चौधरी ने सत्ता में शामिल सहयोगी दलों को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि वे केवल सत्ता का सुख भोग रहे हैं, वे गरीबों की आवाज उठाने की हिम्मत नहीं रखते। कहा कि अगर वे सच में पिछड़ों, दलितों और गरीबों के हितैषी हैं, तो उन्हें सरकार से इन मुद्दों पर जवाब मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर संविधान को बचाना है और गरीबों को उनका हक दिलाना है, तो सभी समाज के लोगों को एकजुट होना होगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करें और सरकार से जवाब मांगें। बैठक में सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, लालसाहब, आशीष सिंह, संकल्प सिंह आदि रहे।संचालन चंद्रशेखर यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed