फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government is not able to complete the functions of SP government

एनएच-31 से जुड़े बगैर नहीं होने दूंगा जनेश्वर सेतु का उद्घाटन, पूर्व मंत्री बोले-सपा सरकार के कार्यों को भी पूरा नहीं करा पा रही सरकार

Sun, 27 Dec 2020 09:20 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 27 Dec 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Government is not able to complete the functions of SP government
पूर्व मंत्री नारद राय - फोटो : अमर उजाला।

पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि जिस जनेश्वर मिश्र सेतु को सपा शासन में दो वर्ष में पूरा कर दिया गया, उसका एप्रोच आज तक यह सरकार नहीं बनवा पाई। जब तक यह सेतु एनएच-31 और कोईलवर बंधे से नहीं जुड़ेगा, तब तक इसका उद्घाटन नहीं होने दूंगा। उन्होंने ये बातें बलिया के चंद्रशेखर नगर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही।

विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार में नए कार्य तो दूर की बात है। सपा शासन के विकास कार्यों को भी यह सरकार पूरा नहीं कर सकी। कहा कि आज जिले में दो मंत्री, विधायक और कई सांसद हैं। उसके बाद भी यह सरकार विकास की एक ईंट तक नहीं रख पाई।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य अधर में लटकने पर बसपा और भाजपा को आड़े हाथों लिया। कहा कि नगर विकास राज्यमंत्री रहते हुए ट्रीटमेंट प्लांट के लिए पूरा धन देकर गया था लेकिन बसपा और भाजपा की सरकार ने अमृतपाली में बनने वाले ट्रीटमेंट प्लांट को रोकने का काम किया, जब अखिलेश सरकार बनी तो छोड़हर में जमीन खरीद कर ट्रीममेंट प्लांट बनाने का कार्य शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लेकिन सरकार बदलते ही उस धन को दूसरे मदों में खर्च कर दिया गया है। उन्होंने शासन से उक्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर दूसरे मद में खर्च धन को मंगाकर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण पूरा कराने की मांग की।

कहा कि अखिलेश शासन में मेडिकल कॉलेज निर्माण का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन समय न रहने के कारण अधर में पड़ गया। 2022 में अखिलेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद बंसतपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा। कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए किसी से भी लड़ने को तैयार हूं। उन्हीं की बदौलत आज यहां तक पहुंचा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed