फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government handed over investigation to JD against the then BSA Rakesh Singh

तत्कालीन बीएसए राकेश सिंह के खिलाफ शासन ने जेडी को सौंपी जांच

Thu, 14 Jul 2022 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Government handed over investigation to JD against the then BSA Rakesh Singh
जिले के तत्कालीन व वर्तमान में वाराणसी जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह पर लगे वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच शासन ने जेडी आजमगढ़ योगेंद्र कुमार सिंह को सौंपी है। हाईप्रोफाइल मामला होने से महकमे में हड़कंप मचा है। इस बाबत बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 के विशेष सचिव आरवी सिंह ने पत्र जारी कर निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलिया एवं वर्तमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वाराणसी राकेश सिंह द्वारा जिले में अपने कार्यावधि के दौरान राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान उप्र, लखनऊ के 27 मार्च 2015 का अनुपालन सुनिश्चित न कर सर्व शिक्षा अभियान परियोजना पैकेज से एक अप्रैल 2015 से जनवरी, 2017 तक नियम विरुद्ध वेतन अहरित व भुगतान प्राप्त करने सम्बन्धी अनियमितताओं के प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। इस गंभीर अनियमितता के दोषी पाये जाने के कारण शासन ने तत्कालीन बीएसए राकेश सिंह के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित करते हुये जांच बैठाई है। इसके लिए मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ योगेंद्र कुमार सिंह को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

शासन की ओर जांच संबंधी पत्र अभी प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र प्राप्त होते ही शासन की मंशानुसार मामले की जांच करते हुए रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अनुभाग को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मंडल, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed