फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Goods worth six lakh ashes due to fire in hardware shop

हार्डवेयर की दुकान में लगी आग से छह लाख का सामान राख

Tue, 03 May 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Goods worth six lakh ashes due to fire in hardware shop
रेवती कस्बा स्थित बस स्टैंड के समीप दुकान में लगी आग के बाद जले हुए सामानों को देखता पीड़ित दुकान? - फोटो : BALLIA
रेवती। कस्बा स्थित बस स्टैंड के पास रेवती-बलिया मार्ग पर स्थित अल्युमिनियम ग्लास एवं मशीनरी स्टोर में रविवार की आधी रात में शार्ट सर्किट से लग गई, जिसमें लाखों रुपये मूल्य की सामग्री और 30 हजार की नगदी जल गई।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर सात निवासी नीरज केशरी पुत्र ओमप्रकाश केशरी की वार्ड नंबर तीन के रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर अल्युमिनियम ग्लास व मशीनरी की दुकान है। रविवार की रात नीरज दुकान को बंद कर घर चले गए। उन्होंने बताया कि रात लगभग साढ़े 12 बजे दुकान में आग लगने की सूचना भोला वर्मा ने फोन पर दिया। भागा भागा जब दुकान पर पहुंचा तो दुकान से धुआं और आग की लपटें निकल रही थीं। किसी प्रकार दुकान के लोहा निर्मित फाटक खोलने के बाद धुआं और आंच के चलते दुकान के अंदर प्रवेश करने की स्थिति नहीं बन पा रही थी। आसपास के लोगों एवं पुलिस द्वारा पहले बाल्टी के पानी तथा बालू से आग बुझाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन आग धधकती चली जा रही थी। बाद में पास के मकान में लगे मोटर को चलाकर पाइप के द्वारा लगभग तीन घंटे तक पानी डाले जाने के बाद आग पर किसी प्रकार काबू पाया जा सका। नीरज ने बताया कि 30 हजार रुपए नगद के साथ लगभग छह लाख रुपये का समान नष्ट हो गया है। ग्रील मशीन, दुकान की बैट्री, विभिन्न कार्यों में लगनेे वाले ग्लॉस, प्लेनर, अल्युमिनियम फ्रेम, मैट, हार्डवेयर के छोटे बड़े सामान जलकर राख हो गए। एक पहले ही दो लाख रुपये की खिड़की तथा अन्य उपयोग में लाए जाने वाले ग्लॉस लाकर दुकान में स्टॉक किया गया था जो जल गए। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी, सुनील केशरी, शिवजी केशरी, पप्पू केशरी आदि व्यापारी नेता घटनास्थल पर पहुंचे और कर जले सामानों के बारे में जानकारी प्राप्त किया तथा दुकानदार को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन

रसोई गैस सिलिंडर में लिकेज से गृहस्थी जली
सिकंदरपुर। कठौड़ा ग्राम पंचायत में रविवार की रात करीब 10 बजे रसोई गैस सिलिंडर में लीकेज से रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। आग बुझाने तक झोपड़ी जलकर राख हो गई। गृहस्थी का सारा सामान जल कर नष्ट हो गया। दिनेश गोंड का परिवार रविवार की शाम को गेहूं की मड़ाई करके घर लौटा और रात साढ़े नौ बजे के करीब महिलाएं खाना बनाने लगीं। उसी दरम्यान सिलिंडर में लीकेज की वजह से आग लग गई। गैस की वजह से आग ने चंद मिनटों में ही विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक गृहस्थी का सारा सामन जलकर नष्ट हो गया। गांव के विशाल राजभर व सुखराम राजभर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर आर्थिक सहयोग और राशन सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। घटना की सूचना सम्बंधित लेखपाल को दे दी गई है। इससे पहले 30 अप्रैल को ही क्षेत्र के सिसोटार अंतर्गत सिवानकला में सिलेंडर में आग लगने की वजह से करीब एक दर्जन रिहायशी झोपड़ियां जल गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed