फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gond Mahasabha's picketing postponed for the second day

गोंड महासभा का धरना दूसरे दिन स्थगित

Wed, 22 Dec 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Gond Mahasabha's picketing postponed for the second day
बलिया। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के तत्वावधान में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने गोंड समाज के लोगों को आश्वासन देकर धरना को स्थगित कराया।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला सचिव हरेंद्र गोंड ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी तक से गोंड जाति का उत्पीड़न शुरू हुआ है जो अब तक रुका नहीं। अब गोंड समाज के लोगों ने भी ठान लिया है कि जो हमारे काम का नहीं उस सरकार को बदलना होगा। श्रीभगवान ने कहा कि जो सरकार हमारे जाति का जाति प्रमाण पत्र नहीं दे सकती उसको सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं। इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट गोंड समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि जनपद के सभी तहसीलदार और लेखपाल गण के साथ बैठकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। धरना सभा में बिकाउ गोंड, संजय गोंड, रघुनाथ गोंड, प्रदीप गोंड, सुरेंद्र गोंड, सत्येंद्र, बेचू गोंड, समर, शिवनाथ, सनी, पवन, श्रीकांत, मैनेजर, सुदेश, कन्हैया आदि रहे। अध्यक्षता हरिहर गोंड तथा संचालन हीरालाल गोंड ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed