फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Goddess statue's eye , crown stolen

देवी प्रतिमा की आंख, मुकुट चोरी

Sun, 12 Jul 2015 12:55 AM IST
Goddess statue's eye , crown stolen
Goddess statue's eye , crown stolen Updated Sun, 12 Jul 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Goddess statue's eye , crown stolen
 रेलवे स्टेशन के समीप स्थित दुर्गा मंदिर में चोरों ने तीन माह में दूसरी बार ताला तोड़कर दुर्गा प्रतिमा से सोने की आंख और चांदी का मुकुट चुरा लिया। इसके साथ ही बगल में स्थित हनुमान मंदिर की दानपेटी तोड़ चोरों ने उसमें रखे हजारों रुपये चुरा लिए।  शुक्रवार की रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसपी के निर्देश पर फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।  
विज्ञापन

बांसडीहरोड  थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास पुलिस पिकेट से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित दुर्गा मंदिर का शुक्रवार की रात चोरों ने ताला तोड़ा। दुर्गा प्रतिमा से सोने की आंख, चांदी का मुकुट और अन्य सामान गायब करने के बाद चोर पास स्थित फुलवारी में दान पेटिका को तोड़कर फेंक दिया था। इसके अलावा पास में ही स्थित हनुमान मंदिर की दान पेटिका         भी तोड़कर उसमें से पैसे             चुरा लिए। श्रद्धालु सुबह मंदिर में पूजन-अर्चन करने  के लिए पहुंचे तब लोगों का चोरी का पता चला। लोगों की सूचना पर मौके पर  पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

बता दें कि तीन अप्रैल 2015 को भी चोरों ने इस मंदिर से देवी का चांदी का मुकुट और सोने की आंख चोरी कर ली थी। अभी उस मामले का भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। बांसडीह के प्रभारी क्षेत्राधिकारी सुरेशचंद्र रावत ने स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत  बांसडीहरोड के प्रभारी थानाध्यक्ष विनीत राय ने कहा कि मंदिर में चोरी के  मामले में अज्ञात के विरुद्ध तहरीर मिली है। जल्द ही मुकदमा दर्जकर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed