{"_id":"57d80cea4f1c1b932cd4820c","slug":"godam-seej-hone-se-hadkamp","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम सीज की कार्रवाई पर मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम सीज की कार्रवाई पर मचा हड़कंप
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 13 Sep 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
मूंग दाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी के हस्तक्षेप पर सोमवार की शाम विपणन गोदाम जिगनी मनियर पर गोदाम सीज की कार्रवाई पर हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विपणन गोदाम पर अगस्त माह के राशन उठान कराने गए कोटेदारों को एसएमआई व गोदाम इंचार्ज द्वारा चावल वितरण के लिए नहीं दिए जाने के कारण जिलाधिकारी बलिया से शिकायत की।
जिसको संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए डिप्टी आरएमओ बलिया नरेंद्र कुमार तिवारी को तुरंत मौके पर जाकर गोदाम का निरीक्षण कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सोमवार की शाम गोदाम पर अधिकारीद्वय ने गोदाम में चावल उपलब्ध पाए जाने के बाद संबंधित अधिकारी एवं गोदाम इंचार्ज से चावल न बांटे जाने की जानकारी ली।
इसमें संबंधित अधिकारियों द्वारा यह हिलाहवाली किया गया कि कोटेदार समयसीमा अंतर्गत चावल का उठान नहीं करने पहुंचे। जिसके कारण उन्हें चावल नहीं दिया गया। लेकिन यह बात डिप्टी आरएमओ को गले नहीं उतरी और जिलाधिकारी को मामले को संज्ञान में देते हुए गोदाम सीज किए जाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
कार्रवाई करने से राशन माफियाओं में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। इस संबंध में विपणन गोदाम सीज होने की कार्रवाई के बाबत पूछे जाने पर एसएमआई कार्रवाई से अनभिज्ञता जताई। वहीं डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी से पूछे जाने पर बताया कि जिलाधिकारी से कोटेदारों ने राशन वितरण के लिए चावल नहीं मिलने की शिकायत की गई। जांचोपरांत गोदाम में चावल पाया गया। लिहाजा सीज की कार्रवाई की गई।