{"_id":"5a1861d04f1c1b6a678bdbca","slug":"girls-in-the-kabaddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में बालिकाओं ने मनवाया लोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में बालिकाओं ने मनवाया लोहा
ballia
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
वीरलोरिक स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता में खेलती विन्धाचल व सहारनपुर मंडल की बालिकाऐँ।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल निदेशालय एवं कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे अंतरमंडलीय राज्य जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप में दूसरे दिन पहला मैच इलाहाबाद बनाम मेरठ के बीच खेला गया। जिसमें मेरठ, सहारनपुर और विंध्याचल की टीम ने अपने खिलाड़ियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन के बदौलत अगले चरण में प्रवेश किया।
पहला मैच इलाहाबाद और मेरठ मंडल के बीच खेला गया। जिसमें मेरठ मंडल की टीम 34-09 से विजयी रही। दूसरा मैच सहारनपुर और अलीगढ़ मंडल के बीच खेला गया। जिसमें सहारनपुर मंडल की टीम 21-04 से विजयी रही। इस मौके पर दूसरा मैच सहारनपुर और बिंध्याचल के बीच खेला गया। जिसमें बिंध्याचल की टीम 18-02 से विजयी रही। इसी तरह से तीसरा मैच सहारनपुर-फैजाबाद के बीच खेला गया। मैच में सहारनपुर की टीम ने 55-15 से विपक्षी को हराया। मैच लीग कम नाक आउट के आधार पर खेला गया।
इससे पूर्व कबड्डी प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी मुदिता पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। मुख्य अतिथि को जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव ने बुके देकर सम्मानित किया। उद्घाटन मैच का शुभारंभ मानवेंद्र विक्रम सिंह ने किया। मैच के निर्णायक मु. अकरम, विनोद यादव, राम प्रसाद पाल, पीके पांडेय, शराफत अली, कुंतू यादव, बिहारीपाल, सत्येंद्र कुमार, रामपाल एवं कमलेश सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर अरुण सिंह, गोविंद जी, धीरेंद्र शुक्ला, पवन सिंह, मिथिलेश आदि मौजूद रहे।