फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Girl killed in road accident, two injured

सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत, दो घायल

Wed, 24 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Girl killed in road accident, two injured
जनपद के तीन थाना क्षेत्रों बुधवार को हुए सड़क हादसों में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक को सीएचसी नरही में भर्ती कराया।
विज्ञापन

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सोनपुरवा निवासी शिवजी यादव की डेढ़ वर्षीय पुत्री टनटन अपने दरवाजे पर खेल रही थी, तभी पट्टीदार के ट्रैक्टर की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को भी कब्जे में लेकर मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

उधर, बलिया- बक्सर मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुर चिट गांव के सामने पिकअप व बाइक की टक्कर में बिहार के बक्सर थाने के चुरामनपुर गांव निवासी शैलेश पाल 28 घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी नरही पहुंचाया। बताया जा रहा है कि युवक बक्सर से बलिया किसी काम के लिए जा रहा था। इसी बीच रामपुर चिट गांव के सामने बलिया की तरफ से आ रही पिकअप की चपेट में आ गया। पुलिस ने पिकअप एवं बाइक को थाने लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के घुरी बाबा के टोला गांव के समीप बुधवार की दोपहर टेंपो व ई-रिक्शा की टक्कर में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया। घायल गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर गांव निवासी पारस यादव 50 बताया जा रहा है। बताया जाता है कि घायल ईशारपीथापट्टी गांव में रिश्तेदारी में आए थे। बुधवार की दोपहर वह बस स्टेशन सिकंदरपुर से टेंपो में बैठकर बलिया जा रहे थे, जैसे अभी वह घुरी बाबा का टोला गांव के समीप पहुंचे कि टेंपो ने आगे चल रहे ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो चालक घायल को सीएचसी सिकंदरपुर में छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed