{"_id":"61227e458ebc3e79cd0c0530","slug":"girl-killed-by-current-ballia-news-vns607370421","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से बालिका की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से बालिका की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर कला गांव में टूटकर जमीन पर गिरे तार की चपेट में आने से रविवार को 10 वर्षीय बालिका की जान चली गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ आक्रोश है। मामा की तहरीर पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शनिवार की देर रात खंभे का तार टूट कर रास्ते पर गिर गया था। सूचना पर लाइनमैन रविवार सुबह आया और टूटा हुआ तार देखकर फिर वापस चला गया। न ही तार हटाया गया और न तो बिजली सप्लाई बंद की गई। सुबह सात बजे मलिन बस्ती में अपने नाना शिवकुमार के घर आई 10 वर्षीय पारो अपना पेट भरने के लिए भिक्षा मांगने गांव में आ गई। जैसे ही वह दरवाजे पर खड़ी हुई जमीन पर गिरे हुए बिजली के तार की जद में आकर झुलस गई। ग्रामीणों ने उसे पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के मामा गुड्डू की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उधर, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल पहले से ही खंभा और तार जर्जर है। इसकी शिकायत दर्जनों बार लिखित रूप से विद्युत विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को दी, लेकिन न तार बदला गया और नहीं टूटा हुआ खंभा। अवर अभियंता रत्नाकर यादव ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने तार टूटने की सूचना दी थी। लाइनमैन वहां पहुंचा तब तक घटना हो चुकी थी। डबल लाइन या इन्वर्टर का करंट आने से बालिका की मौत हुई है। जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।