फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Girl drowned in bath with mother

मां के संग सरयू में स्नान करने गई बालिका डूबी

Fri, 11 Sep 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Girl drowned in bath with mother
बेल्थरारोड। जीवित्पुत्रिका व्रत पर अपनी मां के साथ सरयू स्नान करने गई बालिका की नदी में डूब गई। बालिका के डूबने से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार खैरा खास निवासी जीतू राजभर की पत्नी जिउतिया पर्व पर स्नान करने के लिए अपनी पुत्री नंदिनी (8) के साथ सरयू तट पर पहुंची। मां के साथ नदी में स्नान करते समय बालिका गहरे पानी में चली गई और डूब गई। पानी में डूबने के बाद तट पर स्नान कर रही अन्य महिलाओं में हड़कंप मच गया तथा नदी में बालिका की खोजबीन शुरू हो गई, लेकिन देर शाम तक बालिका का पता नहीं चल सका। उसके दो भाई और तीन बहन हैं। बालिका के नदी में डूबने से ग्राम में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed