फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   girl call dial-112 and said Get married with lover otherwise i will commit suicide

Ballia: प्रेमी से शादी कराओ नहीं तो दे दूंगी जान, डायल-112 पर आया युवती का कॉल तो हरकत में आई पुलिस

Mon, 06 Mar 2023 06:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Mar 2023 06:47 PM IST
सार

किसी कारण से प्रेमी ने बात करना बंद कर दिया तो प्रेमिका पागल हो उठी। वह उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई। उसने डायल 112 पर कॉल कर कहा कि अगर प्रेमी से शादी नहीं हुई तो वह जान दे देगी। घटना बलिया जिले की है। 
 

विज्ञापन
girl call dial-112 and said Get married with lover otherwise i will commit suicide
डायल 112 - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के बलिया जिले में सोमवार को पुलिस को अजीब सी स्थिति का सामना करना पड़ा। कारण ये कि एक युवती ने डायल 112 पर कॉल कर कहा कि अगर प्रेमी से शादी नहीं हुई तो वह जान दे देगी। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस युवती के पास तक पहुंच सकी।  

विज्ञापन


बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग क्षेत्र के एक युवक से पिछले कई वर्षों से चल रहा था। युवती का उससे मिलना-जुलना अक्सर होता रहता था। अचानक से युवक का व्यवहार बदला और उसने युवती से बातचीत करना बंद कर दिया। इस बात से आहत युवती ने सोमवार को डायल 112 को फोन से सूचना दी कि उसके प्रेमी ने उससे दूरी बना ली है।

विज्ञापन

अपना लोकेशन नहीं बता रही थी युवती

अगर पुलिस युवक से शादी नहीं कराती है तो वह आत्महत्या कर लेगी। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंच गई। बार-बार पूछने पर भी युवती अपना सही लोकेशन नहीं बता रही थी। पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने मातहतों से युवती का सही पता लगाकर मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों मशक्कत के बाद युवती का पता चला। पुलिस को युवती ने बताया कि वह युवक से प्रेम करती है। अगर उससे शादी नहीं हुई तो वह जान दे देगी। इसके बाद युवती को पुलिस ने समझाया कि होली त्यौहार है।

त्योहार बीतने के बाद युवक को थाने बुलाकर पूछताछ की जाएगी। थानाध्यक्ष राज कपूर सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed