{"_id":"61d87194efe1394b8f68583c","slug":"ghazipur-defeated-unnao-and-made-a-winning-start-ballia-news-vns632322292","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव को हरा गाजीपुर ने किया विजयी आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव को हरा गाजीपुर ने किया विजयी आगाज
विज्ञापन
खेल निदेशालय और जिला खेल कार्यालय की ओर से शुक्रवार को राज्य आमंत्रण पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता का कथरिया में शुभारंभ हुआ। गाजीपुर और लखनऊ ने विजयी आगाज किया। मेजबान बलिया ने महराजगंज व वाराणसी ने प्रयागराज के विरुद्ध ड्रा खेला। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया।
ब्लाक सोहांव के कथरियां खेल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता का पहला मुकाबला गाजीपुर व उन्नाव के मध्य हुआ। मैच का एक मात्र व निर्णायक गोल 29वें मिनट में गाजीपुर के पियूष तिवारी ने किया। दूसरा मुकाबला बलिया व महराजगंज के बीच खेला गया। मैच के 16वें मिनट में महराजगंज के विपिन ने व बलिया के लिए 32वें मिनट में संकल्प सिंह ने गोल किया। मैच समाप्ति तक दोनों टीमें और गोल नहीं कर सकीं, नतीजतन मुकाबला ड्रा रहा। तीसरा मुकाबला भी वाराणसी और प्रयागराज के बीच ड्रा रहा। चौथे मुकाबले में लखनऊ व गोरखपुर की टीमें आमने सामने थीं। लखनऊ ने 2-1 से बाजी मारी। लखनऊ के लिए निखिल ने 15वें मिनट में व अक्षित ने 25वें मिनट में गोल किया। गोरखपुर के लिए 47वें मिनट में अखिल ने गोल किया। निर्णायक की भूमिका अमल कुंवर, संजय साहनी, संजय चौहान, मनीष राणा, मनोज पाण्डे, अजीत सिंह, राजकुमार व राजू राय ने निभाई।
इस दौरान डॉ. अतुल सिन्हा, अरविंद कुमार सिंह, ग्राम प्रधान अमरनाथ सिंह, विजय गुप्ता, विनय राय, अनूप सिंह, बच्चा सिंह, रामजी सिंह, रामनारायण सिंह आदि उपस्थित रहे।