फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ghazipur aur varanasi k pahalwan jeete

गाजीपुर और वाराणसी के पहलवान जीते

Fri, 07 Oct 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 07 Oct 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur aur varanasi k pahalwan jeete
कुश्ती
श्री महावीरी झंडा दुर्गा पूजन समिति बड़ी बाजार के तत्वावधान में कसबा के संकट मोचन अखाड़े पर शुक्रवार को विराट दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के साथ गैर जनपदों के पहलवानों ने भी दाव-पेंच दिखाए। गाजीपुर, वाराणसी और रसड़ा के पहलवान ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बलिया के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि युवा नेता रंजीत चौधरी ने पहलवानों को हाथ मिलाकर कुश्ती की शुरुआत कराई। पहली कुश्ती गाजीपुर के रमेश तथा आजमगढ़ के सलीम पहलवान के बीच हुई है। सात मिनट की दोनों पहलवानों एक से बढ़कर एक दांवपेंच दिखाये, जिसमें गाजीपुर के रमेश ने बाजी मार ली।
विज्ञापन


इसी क्रम में डीएलडब्लू वाराणसी पवन तथा बलिया के भीम पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें डीएलडब्लू के पवन ने जीत दर्ज की। इसके बाद रसड़ा के दिनेश पहलवान और गाजीपुर के उपेंद्र के बीच कुश्ती देर तक चली। जिसमें रसड़ा के दिनेश ने गाजीपुर के पहलवान उपेंद्र को पटकनी देकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर के पहलवान छोटू तथा बलिया के अभिनंदन के बीच पांच मिनट का रोचक मुकाबला हुआ। जिसमें गाजीपुर के छोटू ने अभिनंदन को हरा दिया। इसके अलावा गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, बैरिया, रसड़ा के पहलवानों की कुश्ती देखने लायक रही। इस मौके पर रेफरी की भूमिका बब्लू सिंह, सर्वजीत रहे। इस अवसर पर नारायण अग्रवाल, हरेकृष्ण, पवन तिवारी, यदुनाथ सिंह, संजय गुप्त, सुभाष, जाकिर, भोला गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, मुन्ना चौहान, नंदलाल आदि मौजूद रहे। संचालन मणिप्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed