फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gangster Act imposed on 8 in 15 days, 23 arrested

Ballia News: 15 दिन में 8 पर लगा गैंगस्टर एक्ट, 23 की हुई गिरफ्तारी

Sun, 05 Apr 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Gangster Act imposed on 8 in 15 days, 23 arrested
बलिया। टेंट का बकाया मांगने पर चाकू मार कर हत्या करने के मामले में आठ अभियुक्तों पर पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इसी तरह 15 दिन में हत्या व मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में आठ आरोपियों को गैंगस्टर व 23 वांछितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
गड़वार थाना क्षेत्र में संगठित अपराधिक गिरोह के छह सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने 28 सितंबर 2025 को त्रिकालपुर में अभियुक्त राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रिंस सिंह व राजेश सिंह द्वारा एजाजुल हक को बकाया पैसा मांगने पर चाकू व लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया था। इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।
विवेचना में निरंजन सिंह, मुन्ना सिंह, शम्भू सिंह, अंगद कुमार का नाम प्रकाश में आय था।
रसड़ा कोतवाल पुलिस ने दो माह पूर्व मोबाइल दुकान में चोरी मामले में अभियुक्त पीयूष कुमार निवासी खरूआंव थाना नगरा व आदित्य कुमार निवासी विभौली थाना हलधरपुर मऊ को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इस बाबत एएसपी कृपाशंकर ने बताया कि सभी थाना क्षेत्र में वांछित आरोपियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई की जा रही है। एक पखवाड़े में आठ आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। 23 से ज्यादा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, अभी कार्रवाई चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed