फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   GAnga me bana Tapu

गंगा नदी के बीच में जगह-जगह बने टापू

Fri, 22 Apr 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 22 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
GAnga me bana Tapu
गूल से पहुंचाया जल - फोटो : अमर उजाला
जीवनदायनी गंगा की प्राण वायु गर्मी आते ही सूखने लगती है। गंगा नदी की अविरल धारा को सूर्य की तपिश ने बदल दिया है। हालात यह है कि जगह-जगह टापू बन गए। परवल की खेती के लिए पहले किसान नौकायन करते थे, लेकिन अब उन्हें गर्म बालू के रेत से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं जो किसान गंगा के पानी से अपनी खेतों की सिंचाई कर परिवार का पेट पालता था, अब उन्हें सिंचाई के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसा इसलिए हो रहा है कि नदी का पाट कम होता जा रहा है। नदी के सिकुड़ने से केवल किसान ही प्रभावित नहीं है, बल्कि केवट और मल्लाहों पर भी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। यह पहले नौकायन करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। अभी पूरी गर्मी बाकी है, लेकिन स्थिति यही है कि गंगा सूखी नदी की तरह दिखने लगी है।
विज्ञापन



जनपद में 84 किमी में फैली गंगा सिकुड़ती जा रही है। कहीं-कहीं नदी का पाट नाले के समान हो गया है। इसका हालत बयां करने के लिए यही काफी है कि गंगा नदी में इन दिनों जलकुंभी तक जमा है। गंगा स्वयं कराह   रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों जिला मुख्यालय से सटे शिवपुर दियर, प्रानपुर के साथ ही उमरपुर दियर, नौनीजोर, गोपालनगर दियारा आदि में गंगा नदी काफी सूख चुकी हैं। यहां खेती करने वाले किसानों को एक किमी से अधिक दूरी तय कर सब्जी आदि के लिए नदी से पानी लाना पड़ता है।

पहले नौकायन कर किसान खेतों में जाते और आते थे। लेकिन पाट कम होने तथा नदी के सिकुड़ने से हालत बदल चुके हैँ। इन नौकायन कर के पेट पालने वाले मल्लाहों के सामने भी भुखमरी की स्थिति है। कई किमी में गंगा के किनारे जलकुंभी देखा जा रहा है।

जबकि आमतौर पर यह तालाबों और गड्ढों में पाया जाता   है। नदी के छोटे होते पाट, नदी के बीच में रेत के बनते टिले, पानी का कम   होना, प्रदूषित जल का होना और अविरल धारा का कम होना यही संकेत देता  है  कि गंगा के आने वाले दिन अशुभ है।


पानी कम होने से गंगा नदी में  मछुआरों की नाव भी सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। उनको ले जाने और ले  आने में पानी के अभाव में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जलीय जीव भी  विलुप्त होती जा रही है। गंगा को बचाने का काम सही ढंग से नहीं हुआ तो गंगा  नदी भी विलुप्त हो सकती है। गंगा में गाद व सिल्ट की सफाई की बात करना भी  बेमानी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed