फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gang rape with a minor who went to toilet four accused arrested in ballia

बलिया: शौच को गई नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, घर जाकर मां को बताई आपबीती, चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Nov 2021 03:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 30 Nov 2021 03:31 PM IST
सार

पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर घटना के बारे में जनाकरी दी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Gang rape with a minor who went to toilet four accused arrested in ballia
किशोरी से दुष्कर्म (डेमो) - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घर से शौच के लिए निकली किशोरी के साथ गांव के ही चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की सोमवार शाम शौच करने गई थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरीके से भागकर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन


परिजन उसे लेकर थाने गए। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की सुबह आरोपी मोनू गौड़, समरजीत राजभर, अरविंद तुरहा, राजेश पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed