{"_id":"587cdb8c4f1c1b3703efed57","slug":"galan-karti-rahegi-pareshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलहाल गलन करती रहेगी परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिलहाल गलन करती रहेगी परेशान
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 16 Jan 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
Winter
पिछले एक हफ्ते से गलन बढ़ गयी है। धूप तो खिल रही है लेकिन गलन से राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को सर्द हवा चलने से तापमान में गिरावट रही। ठंड के कारण जहां आम जनजीवन बेहाल है, वहीं सर्द हवाएं चलने से फसलों का भी काफी नुकसान हो रहा है।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का जनपद में भी असर पड़ रहा है। पटना मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो फिलहाल गलन से राहत मिलने वाली नहीं है। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। पश्चिमी हवा चलने से गलन बढ़ गई है। दिन में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सर्द हवाएं चलने से गलन बढ़ेगी। उधर, सोमवार की सुबह हल्का कोहरा रहा, लेकिन हवाएं चलने से सुबह करीब सात बजे कोहरा छंट गया।
आठ बजे सूर्य की किरणें धरती पर पड़ने लगी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर में चटख धूप खिली रही, जिस कारण लोगों ने धूप में बैठकर ठंड से निजात पाने की कोशिश की। उधर, पछुआ हवा चलने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींचने लगी हैं। किसानों को चिता सताए जा रही है कि यदि गलन ऐसे ही कुछ दिन और रहा तो उनकी आलू, सरसों, मसूर की फसल रोग ग्रसित हो जाएंगे।