फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   From the admit card to the result, the candidates will get the e-mail

परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र से लेकर रिजल्ट तक ई-मेल पर मिलेगा

Fri, 11 Feb 2022 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
From the admit card to the result, the candidates will get the e-mail
माध्यमिक शिक्षा परिषद विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी पहल करने जा रहा है। प्रवेश पत्र से लेकर बोर्ड रिजल्ट उनको ई-मेल पर मिलेगा। इसके लिए विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी छात्रों का ई मेल डाटा बैंक तैयार किया जाएगा। परिषद सीधे उनकी मेल आईडी पर जानकारी भेजेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटा है। कॉलेजों को विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अभी तक बोर्ड परीक्षार्थी परिषद की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करते थे और रिजल्ट के लिए भी वेबसाइट पर जाना पड़ता था। अब उनको सीधे मेल पर इसकी जानकारी मिल जाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं परिषद के नए आदेश, अध्ययन सामग्री, छात्रों के डाटा में गड़बड़ी की सूचना परीक्षा केंद्रों की सूचना समेत तमाम जानकारी सीधे मेल मिल सकेगी।
विज्ञापन

कक्ष में लगेंगे वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई है। चुनाव बाद परीक्षाएं शुरू होने की उम्मीद हैं। नकल विहीन परीक्षाएं कराने के लिए परीक्षा कक्षों में दोनों साइड से सीसीटीवी की नजर रहेगी। इसके अलावा वॉयस रिकॉर्डिंग भी होगी। ऑनलाइन मॉनिटरिंग कराने की भी तैयारी है। इन कैमरों से परीक्षा कक्षों की निगरानी भी माध्यमिक शिक्षा परिषद में मुख्यालय के अधिकारी भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार 140925 परीक्षार्थी देगें इम्तिहान
इस बार बोर्ड परीक्षा में कुल 140925 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे,जिसमें से हाईस्कूल के कुल 75654 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट के कुल 60807 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। हाईस्कूल में प्रतिभाग करने वाले बालक परीक्षार्थियों की संख्या 45766 तथा बालिका परीक्षार्थियों की संख्या 29888 है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में बालक परीक्षार्थी 35624 तथा बालिका परीक्षार्थी 25183 है।
जिले में बनाए गए 211 परीक्षा केंद्र
बोर्ड परीक्षा 2022 में प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की संख्या 211 है। इनमें राजकीय स्तर के दो,अशासकीय सहायता प्राप्त 72 तथा वित्तविहीन 137 विद्यालय है।

विद्यार्थियों के ई-मेल बनवाने के निर्देश मिले हैं। सभी को इस बाबत अवगत करा दिया है। परिषद की योजना है कि छात्रों को सीधे मेल पर सारी चीजें उपलब्ध कराई जाए। बोर्ड रिजल्ट की जानकारी भी मेल पर मिल सकेगी। इससे छात्रों को कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
- डॉ. ब्रजेश मिश्र, डीआईओएस, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed