फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   From 13 December to 14 April, Padyana will go on foot march in Vis

13 दिसंबर से 14 अप्रैल तक फेफना विस में निकलेगी पदयात्रा

Sat, 28 Nov 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
From 13 December to 14 April, Padyana will go on foot march in Vis
बलिया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 दिसंबर से 14 अप्रैल तक नरही थाना क्षेत्र के कोटवां नारायणपुर से पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा विस क्षेत्र के तीन स्थानों पर दिव्यांगजनों का चिन्हाकन शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें गड़वार में 12 दिसंबर, फेफना में 13 दिसंबर तथा सोहाव में 14 दिसंबर को चिन्हाकन शिविर आयोजित किया जाएगा। यह बाते फेफना विधान सभा के विधायक व राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने पीडब्लूडी के डांकबंगले में पत्रकारों के समक्ष कही। मंत्री ने कहा कि जनपद के जो भी दिव्यांगजन है वे अपना दिव्यांग सर्टिफिकेट लेकर शिविर में पहुंच उपकरण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिन दिव्यांग भाई का सर्टिफिकेट नहीं है वे सीएमओ कार्यालय पहुंच कर अपना सर्टिफिकेट बनवा लें। शिविर में 40 फिसदी से ऊपर वाले दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल तथा 80 फीसदी वाले दिव्यांगजनों को बैटरी वाला ट्राईसाइकिल मिलेगा। बताया कि अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित राशन, आयुष्मान योजना, आवास, सिलेंडर आदि जैसी योजनाओं को देने का कार्य किया है। इसके अलावा सड़क का निर्माण, गंभीर मरीजों को उपचार के लिए धनराशि देने का कार्य किया गया है। इसके साथ जनता के दरवाजे पर सरकार और मौके पर ही समस्या का निदान जनचौपाल के माध्यम से इस वर्ष भी किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed