{"_id":"61895bcb16de08338c1d2c7a","slug":"frequent-transformer-burning-areas-will-be-marked-ballia-news-vns6215371169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार-बार ट्रांसफार्मर जलने वाले इलाके होंगे चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार-बार ट्रांसफार्मर जलने वाले इलाके होंगे चिह्नित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बिजली विभाग निर्बाध आपूर्ति के प्रयास में जुटा हुआ है। विभाग वैसे क्षेत्रों के चिह्नांकन में जुटा है, जहां बार-बार ट्रांसफॉर्मर जलने की समस्या आती है। इन क्षेत्रों के कनेक्शनों की लोड परखने के साथ ही ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने का कार्य करेगा।
अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। खासकर गर्मी के दिनों में कई ऐसे इलाके रहे, जहां बार-बार ट्रांसफार्मर जलनेे की शिकायत मिली और इसके लिए विभाग को काफी परेशानी उठानी पड़ी। अब विभाग इन इलाकों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। पता करने की कोशिश करेगा कि किस कारण से यह ट्रांसफार्मर बार-बार जल रहे थे। अगर ओवरलोड से जल रहे हैं तो संबंधित गांव और मोहल्ला के कनेक्शनों की जांच कर लोड की जानकारी ली जाएगी। विभाग इन उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाएगा और बिना कनेक्शन बिजली का उपयोग करने वालों पर भी शिकंजा सकेगा। इसके अलावा, अगर कनेक्शन के सापेक्ष ओवरलोड होगा तो इन इलाकों के ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि को लेकर कार्यवाही की जाएगी। इस बाबत अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि बार-बार ट्रांसफार्मर जलने वाले क्षेत्रों का जल्द चिह्नांकन कर कार्रवाई की जाएगी।