फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fourth day of evaluation: 39592 copies were checked at four centers

मूल्यांकन का चौथा दिन: चार केंद्रों पर जांची गईं 39592 कॉपियां

Tue, 26 Apr 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fourth day of evaluation: 39592 copies were checked at four centers
बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए बनाए गए चार केंद्रों पर मंगलवार 39,592 कॉपियां जांची गईं। हालांकि चौथे दिन भी कुल 804 परीक्षक व 43 प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। अबतक कुल 99682 कॉपियां जांची जा चुकी हैं।
विज्ञापन

चौथे दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल की 10307 कापियां जांची गईं। इस केंद्र पर कुल 50 प्रधान परीक्षक व 1682 परीक्षक आवंटित हैं। लेकिन चौथे दिन भी यहां केवल 45 प्रधान परीक्षक व 304 परीक्षक उपस्थित हुए। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज पर इंटरमीडिएट की कुल 5673 कॉपियां जांची गईं। इस केंद्र के लिए कुल 30 प्रधान परीक्षक व 242 परीक्षक आवंटित हैं। लेकिन चौथे दिन भी यहां केवल 24 प्रधान परीक्षक व 132 परीक्षक उपस्थित हुए। इसी तरह कुंवर सिंह इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर इंटरमीडिएट की 5260 कॉपियां जांची गईं। इस केंद्र के लिए कुल 34 प्रधान परीक्षक व 270 परीक्षक आवंटित हैं। लेकिन चौथे दिन भी यहां केवल 25 प्रधान परीक्षक व 112 परीक्षक उपस्थित हुए। टाउन इंटर कॉलेज को हाईस्कूल की कॉपियों जांचने के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर कुल 18352 कॉपियां जांची गईं। इस केंद्र के लिए कुल 67 प्रधान परीक्षक व 686 परीक्षक आवंटित हैं। लेकिन चौथे दिन भी यहां केवल 44 प्रधान परीक्षक व 329 परीक्षक उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed