फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four vicious thieves arrested with stolen goods

चोरी के सामान संग चार शातिर चोर गिरफ्तार

Thu, 07 Oct 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Four vicious thieves arrested with stolen goods
क्षेत्र के बभनौली मार्ग स्थित नीबू कबीरपुर के पास झाड़ी में योजना बना रहे शातिर चार चोरों को पुलिस ने घेराबंदी कर बृहस्पतिवार की भोर में चोरी के गहनों के साथ ही कट्टा व कारतूस, चाकू समेत चोरी का सामान खरीदने वाले स्वर्णकार को भी धर दबोचा। घेराबंदी के दौरान चोरों ने पुलिस टीम पर फॉयर भी झोंका। लेकिन पुलिस अपने को सुरक्षित करते हुए सभी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम व पता रमेश मुसहर पुत्र ढेला निवासी पंडितपुरा संवरा, धर्मेंद्र मुसहर पुत्र रमेश मुसहर निवासी पंडितपुरा संवरा, आजाद मुसहर उर्फ सुड्डू पुत्र कन्हैया मुसहर निवासी गुरगुजपुर, गुड्डू मुसहर पुत्र गंगासागर निवासी गुरगुजपुर तथा सुभाष सोनी पुत्र रामदेव निवासी पानी टंकी रोड़ वार्ड नंबर पांच बताया। सोनार के पास से चोरी के सोने चांदी के आभूषण बरामद किया। बता दे कि कटहुरा निवासी शीला यादव पत्नी राजनरायण यादव ने एक सितंबर 2021 को चोरी की तहरीर दिया था। जिसमें पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ चोरों का गिरोह नीबू कबीरपुर के पास बनौली मार्ग पर झाड़ी के पीछे बैठकर चोरी की योजना बना रहे है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को धर दबोचा। वही चोरी का माल खरीदने के आरोप में नगर के वार्ड नंबर पांच व पानी टंकी निवासी सुभाष सोनी पुत्र रामदेव को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed