फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four people including a youth were injured in a firing incident during a quarrel

Ballia News: कहासुनी के विवाद में चली गोली से युवक सहित चार लोग घायल

Sun, 16 Mar 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Four people including a youth were injured in a firing incident during a quarrel
बलिया/ चिलकहर। गड़वार थाना के बुढ़ऊ गांव में कहासुनी के विवाद में चली गोली से सगे भाई समेत तीन युवक घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर एक युवक को वाराणसी रेफर कर दिया गया। मौके पर एएसपी कृपाशंकर, सीओ श्यामकांत दलबल के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन


बुढ़ऊ गांव निवासी मिंटू मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। गांव में कुछ युवकों ने रास्ते में रोका। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी व मारपीट हो गई। मिंटू ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसपर कमलेश सिंह चार-पांच लोगों के साथ मोटरसाइकिल रोकने वाले अनूप सिंह के दरवाजे पर पहुंच गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के ह्रदय नारायण सिंह ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल 12 बोर की बंदूक से फायर कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच अनूप सिंह ने पिस्टल निकालकर कमलेश सिंह की पीठ में गोली मार दी। गोली लगने से कमलेश वहीं गिरकर अचेत हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार चार राउंड फायरिंग हुई है। इसमें लाइसेंसी बंदूक की गोली के छर्रे आनंद सिंह के पैर में लगे। वहीं, एक युवक व युवती को भी छर्रा लगा है। इस विवाद में द्वितीय पक्ष अनूप सिंह को भी सिर में चोट आई है। परिजनों ने घायल कमलेश व आनंद को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सक ने कमलेश को वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एएसपी कृपाशंकर ने बताया कि चार आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना को लेकर गांव में थाना व्याप्त है। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद है। आनंद सिंह की तहरीर पर पुलिस में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि बुढऊ गोलीकांड में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक पिस्टल, कारतूस और दो नाली बंदूक बरामद की गई है। हृदय सिंह, अभिषेक सिंह, अनूप सिंह, विनय कुमार सिंह, कमलेश सिंह, आनन्द सिंह निवासी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed