फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four officers absent on resolution day, sought clarification

समाधान दिवस पर चार अधिकारी नदारद, स्पष्टीकरण मांगा

Mon, 08 Nov 2021 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Four officers absent on resolution day, sought clarification
सिकंदरपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनती जिलाधिकारी अदिति सिंह।? - फोटो : BALLIA
डीएम अदिति सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। सुनवाई के दौरान कुल 55 मामले आएं, इसमें नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सिकंदरपुर, सहायक अभियंता बाढ़, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला प्रोबेशन अधिकारी समाधान दिवस पर अनुपस्थित थे। अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिया कि सभी विभागीय अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण कराएं। मौका मुआयना करके समाधान करें। प्रतिपक्ष को भी सुना जाए तथा जटिल मामलों में स्थलीय सत्यापन भी कराया जाना चाहिए। संपूर्ण समाधान दिवस में चिकित्सा, राशन कार्ड, शिक्षा विभाग, बाढ़, राजस्व आदि विभागों से संबंधित शिकायतें आईं। सीडीओ प्रवीण वर्मा, डीडीओ राजित राम मिश्रा, डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार सुनील कुमार आदि मौजूद थे। बेल्थरारोड तहसील सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 43 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व के 26, पुलिस के सात, विकास और आपूर्ति के तीन-तीन तथा अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल रहे। सीआरओ ने प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता, तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय आदि थे।
विज्ञापन

पूछताछ पर घबराए एसएचओ
सिकंदरपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में सिसोटार निवासी शिवांगी राय ने अपने पट्टीदारों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद भी पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया। डीएम अदिति सिंह ने थानाध्यक्ष सिकंदरपुर से पूछताछ की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद की समस्याएं उठीं
सिकंदरपुर। बिहरा गांव निवासी सुरेश सिंह ने जिलाधिकारी अदिति सिंह से समितियों पर खाद अब तक न पहुंचने से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया। जिलाधिकारी ने जल्द ही खाद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। चक बहाउद्दीन गांव निवासी सूर्यनाथ ने अपने पट्टीदारों पर जबरदस्ती जमीन हड़पने का आरोप लगाया। नायब तहसीलदार सुनील कुमार सरोज को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed