फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four new Gram Panchayats meet

चार ग्राम पंचायतों को मिले नए प्रधान

Mon, 03 Jul 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलिया
अमर उजाला ब्यूरो/बलिया Updated Mon, 03 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
पंचायतों के रिक्त पदों पर कराए गए उपचुनाव के मतों की गिनती सोमवार को विभिन्न ब्लाकों पर की गई। दो दिन पहले हुए प्रधान के चार और पंचायत सदस्य के 20 पदों के लिए हुए उपचुनाव में कुल 60.30 फीसदी वोट पड़े थे। खासकर प्रधान पद के लिए हुए चुनाव को लेकर होने वाले मतगणना में ब्लाकों पर भीड़-भाड़ रही। इन ब्लाकों पर प्रशासन की ओर से तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन



विभिन्न कारणों से पांच ब्लाकों में पांच अलग-अलग गांवों के प्रधान पद के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई थी। इसमें नगरा ब्लाक के कसौंडर, रेवती के पचरुखा, बैरिया के चकगिरधर, हनुमानगंज के सर्फद्दीनपुर तथा बांसडीह ब्लाके दियराभागर गांव थे। हालांकि पर्चा दाखिला के दिन बांसडीह ब्लाक के दियराभागर ग्राम प्रधान पद के लिए एकमात्र नामांकन होने के कारण यहां मतदान की स्थिति नहीं आई। दो दिन पहले प्रधान पद के लिए चार ब्लाकों में मतदान हुआ जिसमें कुल 60.30 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। सोमवार को संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर सुबह सात बजे से मतगणना का कार्य शुरू हो गया। मतगणना को देखते हुए ब्लाकों पर प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। ब्लाकों पर जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगाकर चेकिंग के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मतगणना स्थल पर केवल प्रत्याशी या उनके एजेंट के अलावा किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। दोपहर तक मतगणना का रुझान आने लगा और शाम होते-होते मतगणना का काम पूरा हो गया।
विज्ञापन



बैरियाः विकास खंड के ग्राम पंचायत चक गिरधर में हुए ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव में बालकेश्वरी देवी ने निकटतम प्रत्याशी दीनानाथ को 173 मतों के अंतर से हराया। बालकेश्वरी देवी को कुल 598 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी को 425 मत मिले। चक गिरधर ग्राम पंचायत के प्रधान जगरनाथ प्रसाद के निधन से पद रिक्त हुआ था सोमवार को उनकी पत्नी बालेश्वरी ने जीत हासिल की है। चुनाव अधिकारी सुभाष कुमार ने  निर्वाचित प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया। एसडीएम बैरिया अरविंद कुमार, बीडीओ अवधेश कुमार सिंह, सीओ रामदरश यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
उधर, हनुमानगंज ब्लाक पर सर्फुद्दीनपुर गांव के प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में नीलम राय ने नजदीकी प्रत्याशी को 100 मतों के अंतर से हराया। आरओ नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed