फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four new dengue patients found

डेंगू के चार नए मरीज मिले

Mon, 31 Oct 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Four new dengue patients found
जनपद में डेंगू के मरीजों को मिलना जारी है। सोमवार को चार नए मरीज मिले हैं। वर्ष 2022 में अब तक डेंगू के 115 मरीज मिले हैं। इसमें से 84 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 31 मरीजों का इलाज चल रहा है। सबसे अधिक डेंगू के मरीज ब्लॉक दुबहर -26, बलिया अर्बन-23 और हनुमानगंज में 22 पाए गए हैं। डेंगू से अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है। इस मच्छर के काटने के पांच से छह दिन बाद डेंगू के लक्षण दिखाई देने लग जाते हैं। डेंगू, खासतौर पर बारिश के मौसम के दौरान और बाद में होता है क्योंकि इसी मौसम में एडीज मच्छरों को पनपने के लिए भरपूर पानी मिलता है। इस समय डेंगू तेजी से फैल रहा है, लेकिन उससे डरने की जरूरत नहीं है। बल्कि लोगों को सावधान और जागरूक रहने की आवश्यकता है। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि डेंगू के लक्षणों में त्वचा पर चकत्ते, तेज सिर दर्द, पीठ दर्द, आंखों में दर्द, तेज बुखार, मसूड़ों से खून बहना, नाक से खून बहना, जोड़ों में दर्द, उल्टी, दस्त आदि शामिल है। इससे बचाव की आवश्यकता है। अपने आसपास गंदा पानी एकत्र नहीं होने दें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed