फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four hundred bighas of rain fed in the field and farmers upset

चार सौ बीघे खेत में भरा बरसात का पानी, किसान परेशान

Wed, 15 Jul 2020 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Four hundred bighas of rain fed in the field and farmers upset
बारिश के चलते रेल लाइन के दक्षिण स्थित खेतों में जलभराव हो गया है जिससे फसल बर्बाद होने का खतरा है। विशुनपुरा अराजी माफी, विशुनपुरा तथा खदरा मौजे के करीब 400 बीघे खेतों में पानी भरा है।
विज्ञापन

लगातार बारिश से एक तरफ जहां खरीफ सत्र की मक्का की बोआई बाधित रही वहीं रोपे गए धान जलभराव के कारण पानी में या तो डूब गए हैं या रोपे ही नहीं जा सके हैं। किसानों का मानना है कि 1500 बीघे के बडे़ मौजा विशुनपुरा में लगभग 300 बीघा के क्षेत्र में तथा अराजी माफी विशुनपुरा मौजा के करीब 60 बीघा तथा खदरा मौजा के 30 से 40 बीघा खेत में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

खानपुर के पश्चिम तथा आसपास के क्षेत्र सहित मुड़ाडीह, पचरूखा, गायघाट के भू भाग के विस्तृत क्षेत्र का बरसाती पानी विशुनपुरा तथा खदरा मौजा के बीच स्थित पैनी नाला से होकर छेड़ी चौबेछपरा होते हुए कोल नाला कुण्ड में जाकर जमा होता है। फिर यह पानी कोल नाला से देवपुर रेगुलेटर के माध्यम से सरयू नदी में निकल जाया करता है। किसानों का कहना है कि बीते कई वर्षों से बरसाती पानी उक्त नाला के छिछला होने तथा जगह जगह जाम होने से निकल नहीं पाता। ऐसे में किसानों को एक बार फिर भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed