फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four days later, the old man who fell from the bus died

चार दिन बाद बस से गिरे वृद्ध की हुई मौत

Fri, 06 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Four days later, the old man who fell from the bus died
रेवती। श्रीशिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए गंगाजल लाने हेतु कलश यात्रा में गये नगर के वार्ड नंबर चार निवासी आनंद प्रकाश पाण्डेय चुन्नू (60) की चलते बस से गिरने के कारण चार दिन बाद वाराणसी के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। बीते दो मई को उक्त यज्ञ हेतु गंगा जल लाने के लिए कलश यात्रा में शामिल लोग बस में सवार होकर जा रहे थे। बलिया बैरिया मुख्य मार्ग पर दयाछपरा के पश्चिम गजहवा बाबा स्थान के पास बस के सामने एकाएक एक बाइक के आ जाने से बस चालक ने उसे बचाने के उद्देश्य से अचानक ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगते ही गेट के पास बैठे आनंद असंतुलित होकर सड़क पर आ गिरे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी चल रहा था। शुक्रवार की सुबह उनकी मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार हुकुम छपरा गंगा तट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed