फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four center administrators remained absent, notice issued

Ballia News: गैरहाजिर रहे चार केंद्र व्यवस्थापक, नोटिस जारी

Tue, 11 Feb 2025 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Four center administrators remained absent, notice issued
बलिया। परीक्षा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में चार केंद्र व्यवस्थापकों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जबाव तलब किया है। साथ ही कहा है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को नगर के टाउन इंटर कॉलेज के सभागार में डीआईओएस ने बलिया सदर, बासंडीह और बैरिया तहसील के केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। इसमें परीक्षा केंद्र चकफूल किसान उ.मा.विद्यालय, चकफूल(बासंडीह), समरथ मेमोरियल उ.मा.विद्यालय बासंडीह, कृष्णा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, नरही और बाबू चन्दचुड सिंह उ.मा.विद्यालय, गड़वार के केंद्र व्यवस्थापक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसके पूर्व बैठक में उपस्थित केंद्र व्यवस्थापकों को डीआईओएस ने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के पहुंचने से तीन दिन पहले प्रधानाचार्य कक्ष से अलग एक सुरक्षित कक्ष को स्ट्रांग रूम के रूप स्थापित किया जाए और वहां 24 घंटे सीसीटीवी कैमरा चालू रखा जाए। बताया कि स्ट्रांग रूम के दरवाजे की चाभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में रखी जाए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की अनुपस्थिति में स्ट्रांग रूम के ताले की चाबी वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पास सुरक्षित रखी जाए। जिसका प्रयोग जिला विद्यालय निरीक्षक की अनुमति के बिना नहीं किया जाए। साथ ही प्रत्येक बार स्ट्रांग रूम को खोलने तथा सील किए जाने का विवरण लॉग बुक में दर्ज किया जाएगा। इस दौरान किसी भी अधिकारी/कर्मचारी का मोबाइल फोन के साथ प्रवेश वर्जित होगा। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों को उत्तर पुस्तिका, प्रश्नपत्र एवं प्रवेश पत्र वितरण के संबंध में जानकारी दी। प्रधानाचार्य अतुल कुमार ने कक्ष निरीक्षक उपस्थिति पंजिका, दिव्यांग परीक्षार्थी विवरण पंजिका, कक्ष निरीक्षक ड्यूटी पंजिका, प्रशनपत्र पैकेट खोलने की पंजिका, प्रश्नपत्र वितरण पंजिका और उत्तर पुस्तिका वितरण पंजिका के संबंध में जानकारी दी। बैठक में शशि प्रकाश राय, प्रफुल्ल कुमार एवं प्रमोद कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
दूसरे चरण की बैठक आज
बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीआईओएस द्वारा दूसरे चरण की बैठक बुधवार को टाउन इंटर कॉलेज के सभागार में बुधवार को होगी। इसमें बेल्थरारोड, रसड़ा और सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के केंद्र व्यवस्थापक भाग लेंगे।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed