फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   four acused arrested of loot

हल्की मुठभेड़ में लूट के चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Aug 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
four acused arrested of loot
सुखपुरा। स्थानीय पुलिस और एसओजी की टीम ने मंगलवार को एक हल्की मुठभेड़ में थाना क्षेत्र के आसन गांव के समीप लंगोटिया बाबा के स्थान के समीप लूट के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनका एक साथी भागने में सफल रहा। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुखपुरा के एक सराफ के यहां लूट की योजना बना रहे थे। उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी जगबीर सिंह चौहान ने बताया कि सभी आरोपी का फी शातिर किस्म के हैं। इनके ऊपर विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्जनों मुकदमे पंजीकृत हैं। उक्त आरोपी स्थानीय अपराधियों से मिलकर क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। एसओजी और पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश बाहर के आए हैं और एक सराफ के यहां डकैती की योजना बना रहे हैं। थानाध्यक्ष गगन राज सिंह और एसओजी टीम प्रभारी संजय सरोज ने मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने पुलिस को देखकर फायर करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक साथी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार बदमाशों में शैलेश यादव पुत्र शिवबचन यादव निवासी जमुवाव थाना उभांव जनपद बलिया, अफरोज अहमद पुत्र जैनुल अहमद निवासी उतरन पहाड़पुर थाना करंडा जनपद गाजीपुर ,अजय विश्वकर्मा पुत्र संजय विश्वकर्मा निवासी मड़ीहान थाना खानपुर जनपद गाजीपुर, नितेश सिंह पुत्र स्व.तुलसी सिंह निवासी टोला रिशाल राय थाना बैरिया के निवासी हैं। शैलेश के खिलाफ विभिन्न थानों में 10 एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed