{"_id":"6abac0463f28b519bf07e81a","slug":"four-accused-arrested-in-connection-with-the-youths-murder-only-four-sticks-recovered-based-on-information-provided-by-them-ballia-news-c-190-1-ana1001-173937-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: युवक की हत्या में चार आरोपी हुए गिरफ्तार निशानदेही पर सिर्फ चार लाठियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: युवक की हत्या में चार आरोपी हुए गिरफ्तार निशानदेही पर सिर्फ चार लाठियां बरामद
विज्ञापन
नगरा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में हुई मारपीट में युवक के मौत के मामले पकड़े गए हत्यारोपी। जाग
इंदरपुर (बलिया)। नगरा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में बिजली का कनेक्शन ठीक करने को लेकर पट्टीदारों के बीच विवाद में सोनू यादव (25) की रविवार को मौत हो गई थी। उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिलने की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है।
नगरा पुलिस ने सोमवार को चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस की सिर्फ 4 लाठियां डीह बाबा मंदिर-सोनाडीह रोड के किनारे झाड़ी से बरामद कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय पेश किया।
थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि रविवार को आंधी-बारिश के कारण सोनू यादव के घर की बिजली खराब थी। वह पट्टीदार शैलेंद्र यादव के घर के सामने बिजली के खंभे से कनेक्शन ठीक कर रहा था। इसी बात को लेकर शैलेंद्र यादव और उसके परिवार के लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सोनू पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल सोनू को पहले उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। सोनू के जीजा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शैलेंद्र यादव (33), सुमेर यादव (56), हरेराम यादव (47) और राजकुमार यादव (18) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक संदीप कुमार और उपनिरीक्षक शिवकुमार की टीम ने नामजद आरोपियों को पूछताछ के बाद रविवार रात हिरासत में लिया। बाद में गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन थानों के पुलिस है।
सोनू की मौत के दूसरे दिन सेमरी में पसरा सन्नाटा, घर पर पुलिस का पहरा: इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र के गोठवां ग्राम पंचायत के सेमरी गांव में मारपीट के दौरान युवक सोनू यादव की मौत के दूसरे दिन गांव में तनावपूर्ण सन्नाटा पसरा रहा। स्थिति को देखते हुए मृतक के घर पर पुलिस का पहरा रहा। शाम पोस्टमार्टम के बाद सोनू का शव घर पहुंचा तो मां और बहनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। शव देखते ही परिजन उससे लिपटकर बिलखने लगे। उन्हें संभालने पहुंचे लोगों की आंखें भी नम हो गईं। घर के दरवाजे पर सुबह से ही रिश्तेदारों और शुभचिंतकों की भीड़ लगी रही। सोनू की तीनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। छोटे बच्चे बार-बार चाचा को पुकारकर उन्हें घर लौटने की बात कहते रहे। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है।