फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Found notch up hard, Manoj Sinha

मेहनत से मिला मुकाम ः मनोज सिन्हा

Mon, 18 May 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 18 May 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Found notch up hard, Manoj Sinha
दुबहर क्षेत्र के श्रीरामपुर सवरूबांध गांव में भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे कृष्ण शंकर पांडेय की प्रतिमा स्थापना के लिए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही भाजपा आज इस मुकाम पर पहुंची है।
विज्ञापन


कृष्ण शंकर पांडेय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि उन्होंने भाजपा को पौधे की तरह सिंच कर पेड़ का रूप दिया। बलिया के भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं को श्री पांडेय के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। श्री पांडेय ने दुबहर के ब्लाक प्रमुख के पद पर रहते हुए क्षेत्र में कई विकास कार्यों की नींव रखी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में श्रीकृष्ण कुमार पांडेय के पुत्र एवं भाजपा के नेता वशिष्ठ दत्त पांडेय ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। सांसद भरत सिंह ने रेल राज्यमंत्री से बलिया में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने का अनुरोध किया। सांसद ने कहा कि बहुत कम समय में मोदी सरकार ने जनहित योजनाओं को मूर्त रूप दिया। यह एक मिशाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एमएलसी केदार नाथ सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया । भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी ने रेल राज्यमंत्री का माला पहनाकर कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से  आनंद स्वरूप शुक्ल, नागेंद्र पांडेय, रमेश राय, जितेंद्र तिवारी, चंद्रप्रकाश पाठक, भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, ग्राम प्रधान सुनील सिंह, जिला पंचातय सदस्य पिंटू सिंह, प्रमोद पांडेय, संतोष पांडेय,संजय मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed