{"_id":"5f21a4c68ebc3e639e0b53dc","slug":"former-minister-s-political-veteran-in-thirteenth-paid-tribute-ballia-news-vns5386106118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री की तेरहवी में जुटे सियासी दिग्गज, दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री की तेरहवी में जुटे सियासी दिग्गज, दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
पूर्व मंत्री घूरा राम की श्रद्धांजलि सभा में उनके पुत्र संतोष कुमार एवम परिजन।
- फोटो : BALLIA
रसड़ा। पूर्व मंत्री सपा नेता घूरा राम की तेरहवीं पर पहाड़पुर स्थित पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा अयोजित की गयीं। विभिन्न दलों के नेता समाजसेवी एवम प्रबुद्धजनों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित एवम माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उनके समर्थकों का देर रात तक पहुंच कर नमन करने का सिलसिला जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि घूरा राम ने गरीब परिवार में जन्म लेने के बावजूद अपने मेहनत एवम कर्मो के द्वारा शून्य से शिखर तक पहुंच कर साबित किया कि निष्ठा हो तो कोई भी मंजिल पायी जा सकती है।
छात्र राजनीति से ही घूरा राम ने गरीबों-8 मजलुमों की लड़ाई के लिये आवाज उठाई एवम संघर्ष करते रहे है। बसपा की नींव को मजबूत करने वाले घूरा राम ने बसपा में सम्मान न मिलने पर बसपा को त्याग कर सपा में आस्था व्यक्त किया। उनके पुत्र स्कूल के प्रबन्धक डॉ संतोष कुमार ने कहा की मेरे पिता जी की इच्छा थी की शिक्षा के क्षेत्र में इलाका अग्रणी हो।
उनके द्वारा स्थापित विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में जनपद ही नहीं प्रदेश में अग्रणी बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री नारद राय, रियाजुद्दीन रिजवी, राजमंगल यादव, संग्राम सिंह, मिठाई लाल भारती, नुरुल बशर अंसारी, बदरुदुजा उर्फ बबलू अंसारी, विद्या शंकर यादव, चन्द्रशेखर सिंह, बीरबल राम, डॉ रामआसरे अम्बेडकर, मतलूब अख्तर, राघवेन्द्र भारती, डॉ वीरेंद्र भारती, गुलजार अहमद, प्रमोद कुमार, संजय कुमार आदि रहे। उनके अनुज पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुभाष राम ने सबका आभार ब्यक्त किया।
विज्ञापन
अखिलेश ने दी आनलाइन श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीडियो कॉलिंग के द्वारा श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। उन्होंने कहा की राजनीति में अपने विचारों से कभी समझौता नहीं करने वाले घूरा राम जी के निधन से मजलुमों ने अपना मसीहा खो दिया। कहा की लॉक डाउन के वजह से श्रद्धांजलि सभा में शामिल नहीं हो पाया, लेकिन लॉक डाउन खत्म होने पर आऊंगा।