फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former minister Narad Rai took out his sword beware those who torture Hindus in Bangladesh

Ballia : पूर्व मंत्री नारद राय ने निकाली तलवार, बंग्लादेश में हिंदूओं पर अत्याचार करने वालों हो जाओ सावधान

Tue, 03 Dec 2024 08:19 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 03 Dec 2024 08:19 PM IST
सार

बंग्लादेश के अत्याचार पर बलिया में पूर्व मंत्री नारद का आक्रोश कुछ ज्यादा दिखाई दिया। हाथों में तलवार लेकर जनाक्रोश प्रदर्शन का हिस्सा बनते नजर आए। इस दौरान मंत्री का योद्धा अंदाज लोगों में चर्चा का कारण बन रहा है।
 

विज्ञापन
Former minister Narad Rai took out his sword beware those who torture Hindus in Bangladesh
हाथ में तलवार लेकर जाते नारद राय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागी बलिया के चुनावी मैदान के योद्धा कहे जाने वाले पूर्व मंत्री नारद राय ने जब बंग्लादेश के अत्याचार का विरोध किया तो हर ओर चर्चा होने लगी। नारद राय योद्धा के अंदाज में खुद ही तलवार लेकर चहलकदमी करते दिखाई दिए। देखने वालों को ऐसा लगा कि माने बंग्लादेश की ओर ही चल दिए हों लेकिन बाद में पता चला कि विरोध प्रतीकात्मक है। गौरतलब है कि बांग्लादेश में हिंदूओं तथा अल्पसंख्यकों पर इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा किए जा रहे हिंसा एवं अत्याचार के विरोध में मंगलवार को जहां भाजपा के दिग्गज नेताओं ने शिरकत, वहीं पूर्व मंत्री व भाजपा नेता नारद हाथों में तलवार लेकर पहुंचे। पूर्व मंत्री का यह अंदाज सियासी गलियारों में चर्चा के केंद्र में रहा। इसको लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते देखे गए। बता दें कि मंगलवार को बांग्लादेश में हिंदूओं तथा अल्पसंख्यकों पर इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा किए जा रहे हिंसा एवं अत्याचार के विरोध में रामलीला मैदान से हिन्दू रक्षा संघर्ष समिति के तत्वाधान में आक्रोश प्रदर्शन निकाल कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इसके उपरांत राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को सौंपा। प्रदर्शन में जिले के सभी खंडों एवं नगरों से लगभग बीस हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, नारद राय, आनंद स्वरुप शुक्ल, जिलाध्यक्ष संजय यादव के अलावा हिन्दू रक्षा संघर्ष समिति के जिला संयोजक रामकुमार तिवारी, मंगलदेव चौबे, श्रीनाथ मठ के प्रमुख कौशलेंद्र गिरी, शैलेन्द्र त्रिपाठी, विजेंद्र नाथ चौबे, इस्कान से आनन्द गौरांग, आर्य समाज से वेद प्रकाश वैदिक, नारी शक्ति डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी, रजनीकांत, विजय नारायण पांडेय, देवेंद्र यादव, सरदार देवेंद्र सिंह चावला के साथ-साथ अम्बेश, अखिलेश्वर, हरनाम के साथ पूरा संघ परिवार व उसके सभी विचार परिवार के लोग आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed