फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former minister Anchal's death anniversary celebrated with simplicity

सादगी के साथ मनाई गई पूर्व मंत्री अंचल की पुण्यतिथि

Sat, 02 May 2020 08:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Former minister Anchal's death anniversary celebrated with simplicity
बलिया। ़गरीबों के मसीहा व कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले नेता स्व. शारदानंद अंचल की दसवीं पुण्यतिथि पूर्व मंत्री नारद राय के आवास पर शनिवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद उपाधाय, अजय यादव, कृष्णा यादव प्रधान पप्पू खां, अजीत यादव, कृष्णा राय, सुमन चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के नेता मिथिलेश सिंह के सतनी सराय स्थित आवास पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूर्व मंत्री स्व. अंचल की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सभासद ददन यादव अशोक सिंह, मोनू सिंह, संटू सिंह, भोला पाठक, सुजीत सिंह, राधेश्याम मिश्रा, आदि रहे।
विज्ञापन

बेल्थरारोड: देवराज इंटर कॉलेज पशुहारी के प्रांगण में शनिवार को समाजवादी चिंतक पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल की 10 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में स्व अंचल के व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, ब्लॉक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल, ध्रुव यादव, बब्बन यादव, रामाश्रय, पप्पू पांडेय, इरफान अहमद, उमेश यादव, मनोज कनौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल की 10 वीं पुण्यतिथि डाकबंगला प्रांगण में मनाई गई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर रामजी यादव, अनंत मिश्रा, विषम यादव, शिवजी यादव त्यागी, रवि यादव, खुर्शीद आलम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed