फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former CRPF jawan stabbed to death for refusing to hurl abuse; brother injured.

Ballia News: गाली देने से मना करने पर पूर्व सीआरपीएफ जवान की चाकू से गोदकर हत्या, भाई घायल

Fri, 11 Sep 2026 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Former CRPF jawan stabbed to death for refusing to hurl abuse; brother injured.
उभांव थाना क्षेत्र के दोथ गांव में हुई चाकूबाजी में हुई फौजी की मौत के बाद रोती-बिलखती परिवार क
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह (दोथ) गांव में बृहस्पतिवार की रात गाली-गलौज का विरोध करना दो भाइयों को भारी पड़ गया। पट्टीदारों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान अमरेश बहादुर सिंह (45) की मौत हो गई और छोटे भाई मंजेश बहादुर सिंह (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। मंजेश को मऊ से बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने अमरेश बहादुर सिंह की पुत्री की तहरीर पर पट्टीदार गिरीश सिंह, उसकी पत्नी ऊषा उर्फ शीला देवी, बेटा रामकरण सिंह, सूरज सिंह सहित पांच के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी ओमवीर सिंह के अनुसार मामले में शीला सिंह, खुशी सिंह और सूरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि गिरीश सिंह और रामकरण सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। गांव में शांति व्यवस्था के लिए चार थानों की पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी ओमवीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को शासन-प्रशासन से सहायता दिलाने का भरोसा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। सोनाडीह (दोथ) निवासी अमरेश बहादुर सिंह अपने भाई मंजेश बहादुर सिंह के साथ डेयरी फाॅर्म पर मौजूद थे। इसी दौरान पट्टीदार रामकरण सिंह वहां से गुजरते समय गालियां दे रहा था। मंजेश सिंह ने गाली देने का कारण पूछा। इससे दोनों में विवाद बढ़ गया। रामकरण सिंह व उसके परिवार के लोगों ने मंजेश पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर डेयरी के अंदर से अमरेश बहादुर सिंह भाग कर बाहर आए। उनकी बेटियां भी पहुंंच गईं। हमलावरों ने दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी पक्ष वहां से भाग गया।
आसपास के लोगों ने इलाज के लिए दोनों घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया। चिकित्सकों ने अमरेश की हालत गंभीर देखते हुए मऊ रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मंजेश को भी प्राथमिक उपचार के बाद मऊ ले जाया गया, जहां से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, मऊ में पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को अमरेश बहादुर सिंह का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि अमरेश बहादुर सिंह की पुत्री की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उभांव थाना क्षेत्र के दोथ गांव में हुई चाकूबाजी में हुई फौजी की मौत के बाद रोती-बिलखती परिवार क

उभांव थाना क्षेत्र के दोथ गांव में हुई चाकूबाजी में हुई फौजी की मौत के बाद रोती-बिलखती परिवार क

उभांव थाना क्षेत्र के दोथ गांव में हुई चाकूबाजी में हुई फौजी की मौत के बाद रोती-बिलखती परिवार क

उभांव थाना क्षेत्र के दोथ गांव में हुई चाकूबाजी में हुई फौजी की मौत के बाद रोती-बिलखती परिवार क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed