फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former BJP MLA Ramikbal Singh said I am more qualified than the Chief Minister

पूर्व भाजपा विधायक का सरकार पर निशाना: रामइकबाल सिंह ने कहा, मैं मुख्यमंत्री से ज्यादा योग्य हूं, ओमप्रकाश को राजभरों का असली नेता बताया

Wed, 10 Nov 2021 10:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 10 Nov 2021 10:07 PM IST
सार

रामइकबाल सिंह ने पिता की पुण्यतिथि पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी से बिहार की सड़कें और बिजली अच्छी है।  

विज्ञापन
Former BJP MLA Ramikbal Singh said I am more qualified than the Chief Minister
पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के पूर्व विधायक और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रामइकबाल सिंह ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी की सरकार के ऊपर निशाना साधा है। उन्होंने यहां तक कहा कि मैं मुख्यमंत्री से ज्यादा योग्य हूं। बलिया के नगरा में पिता की पुण्यतिथि पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी से बिहार की सड़कें और बिजली अच्छी है। यूपी के बच्चे पटना में कोचिंग करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


देश में मुट्ठी भर 11 फीसदी लोग ही पैसे वाले हैं और सरकार 85 फीसदी लोगों को मुफ्त राशन बांट रही है। यानी सरकार के आंकड़े गलत हैं। भाजपा नेता ने कहा कि मैं वह नेता नहीं जो पेट्रोल यानी तेजाब को अमृत कहूं। अमृत वो कहे जो सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। पूर्व विधायक ने ओमप्रकाश राजभर को राजभरों का असली नेता बता कर अपना संदेश स्पष्ट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed