फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Forensic team collects evidence on third day in Chakkhan village murder case

Ballia News: चकखान गांव हत्याकांड में तीसरे दिन फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Sat, 01 Nov 2025 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Forensic team collects evidence on third day in Chakkhan village murder case
सिकंदरपुर । थाना क्षेत्र के चकखान गांव में तीन दिन पहले बकरी खेत में जाने के विवाद में विक्की देवी की हत्या के मामले में शुक्रवार को फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

टीम के प्रभारी प्रदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंचे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की और घर के अंदर-बाहर के हर हिस्से का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सबसे पहले उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां मारपीट हुई थी। इसके बाद उन्होंने घर के आसपास की मिट्टी के नमूने, दीवारों पर पड़े निशान और फर्श से मिले खून के धब्बों के नमूने लेकर सुरक्षित किया। विशेषज्ञों ने करीब एक घंटे तक घटनास्थल पर रहकर सभी कोणों से जांच की।
विज्ञापन

जांच के दौरान सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज अश्वनी मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम द्वारा एकत्र किए गए नमूने वैज्ञानिक जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद मामले के कारणों और हत्या की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। विक्की हत्याकांड में सास सुगनी देवी की तहरीर पर विपक्षी के तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed