फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Force will remain active in the water

पानी में मुस्तैद रहेगी फोर्स

Sun, 23 Oct 2016 11:04 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 23 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Force will remain active in the water
सुरक्षा
ददरी स्नान व मेले की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है। जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने रविवार को एसपी वैभव कृष्ण समेत कई अधिकारियों संग स्नान घाट, पशु मेला व मीना बाजार स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। बेहतर व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश  दिए। कहा कि कोई अनहोनी न हो इसके लिए पानी में भी फोर्स मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन


व्यवस्था का जायजा लेने निकले जिलाधिकारी ने कहा कि स्नान के लिए आने जाने वाली जनता को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता ने लोगों की सुगमता के लिए अपने जरूरी सुझाव देते रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि स्नान घाट जितना लम्बा हो सके, बनाया जाए ताकि एक जगह ज्यादा भीड़ न हो। किसी प्रकार की अनहोनी की सम्भावना ही न हो, इसक लिए स्नान के लिए पर्याप्त गहरे पानी के बाद मजबूती से बैरिकेडिंग हो जाए। पशु मेला स्थल पर निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि लेवलिंग का कार्य शुरू करा दिया जाए। इस दौरान एडीएम मनोज सिंघल, ईओ संतोष मिश्र, जल निगम एक्सईएन फणीन्द्र राय रहे।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी ने स्नान की तैयारियों व एसपी ने ददरी स्नान की तैयारियों के लिए शहर के नीचे उतरने के बाद स्नान घाट तक का स्थलीय निरीक्षण किया। गायत्री पीठ के पास पुल पर सभी अधिकारी रूके। कुड़े-कचरे से भरी गंदगी देख डीएम ने निर्देश दिया कि इस गम्भीर समस्या का निदान ढूढ़ लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्नान घाट पर जहां तक सुरक्षित हो, वहां तक बैरिकेडिंग करा दें, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी की सम्भावना ही न हो। घाट पर लोगों ने बताया कि अभी दस दिनों में पानी घटेगा। इस पर डीएम ने कहा कि अभी चार-पांच दिन इंतजार करने के बाद सुरक्षित जगह निर्धारित कर बैरिकेडिंग कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed