फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   follow the rule of cleanness

स्वच्छता नियमों का हो पालन

Thu, 26 Feb 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
follow the rule of cleanness
स्वच्छ भारत मिशन के तहत गुरुवार को टाउन बापू भवन के सभागार में क्लीन यूपी ग्रीन यूपी के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय विदेश सेवा के सेवानिवृत्त आफिसर राकेश मैत्रीय और मंडलायुक्त एमके एस सुंदरम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में टिप्स दिए गए।
विज्ञापन


मैत्रीय ने कहा कि जीवन को स्वस्थ रखने के लिए सबसे पहले स्वच्छता के नियमों को पालन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित सीडीपीओ से स्वच्छता विषय पर सीधे संवाद भी किया और सवाल पूछे। इसके साथ ही शौचालय नहीं होने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी विस्तार से बताया।
विज्ञापन


 कहा कि इसका सबसे ज्यादा विपरीत प्रभाव बालिकाओं पर पड़ता है। मंडलायुक्त ने कहा कि पूरे भारत की आधी आबादी व प्रदेश की दस करोड़ जनता खुले में शौच करती है, जिसे रोकने की आवश्यकता है। इससे पोलियो, कुपोषण और अन्य भीषण बीमारियां पैदा होने की संभावना होती है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से जागरूकता कार्य में लग जाने को कहा। जिलाधिकारी यशवंत राव ने कहा कि क्लीन यूपी ग्रीन यूपी शब्द मात्र में ही बड़ी बातें समाहित हैं। इसमें सबकी कामना स्वास्थ्य रहने की होती है। कहा कि बलिया में आर्सेनिक बड़ी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा यहां जल के साथ ही पेड़-पौधों का सरंक्षण भी जरूरी है। इस मौके पर एडीएम केपी सिंह, एएसपी केसी गोस्वामी, बीएसए राकेश सिंह, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, एके पांडेय, आशुतोष सिंह, सीएमओ डा. पीके सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed