फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   folk

बही लोकगीतों की बयार

Wed, 06 Apr 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 06 Apr 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
शहर स्थित पूर्वांचल टाकीज के पास बबुआ ब्रह्म सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों ने अपने गीत व संगीत के जरिए सारी रात समा बांधे रखा। इस मौके पर हजारों लोगों ने लोकगीत, चैता आदि का आनंद उठाया।आयोजक मंडल ने कलाकारों को सम्मानित किया ।
विज्ञापन



कार्यक्रम की शुरूआत समिति के सदस्य झलन तिवारी और अरविंद मिश्र ने गायकों का माल्यापर्ण कर किया। सिवान बिहार से आए गायक अरविंद सिंह अभियंता ने स्वर की देवी मां सरस्वती गीत... बानी अज्ञानी हे महारानी, ज्ञान के दीप जला द... सुनाकर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद अपनी चैता गीत... नारद बभनवा धइले हरि के धियनवा, ये रामा डोले लागल इंद्र के असनवा... सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


इसके बाद आरा के युवा गायक रमाशंकर सिंह ने भी गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद   अमृतपाली के प्रथम प्रधान प्रेमशंकर चौरसिया ने कलाकारों और व्यवस्थापक ओमप्रकाश पांडेय तथा कीर्तन गायक राजेश पाठक को अंगवस्त्रम एवं एक-एक हजार रुपये प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन सुधीर ओझा और अरुण पांडेय ने किया। इस मौके पर  हरिशंकर राय, अरविंद मिश्र, रमाशंकर पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed