फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Flows in drains correctly: DM

नालों में बहाव सही ढंग से हो: डीएम

Sat, 20 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Flows in drains correctly: DM
बलिया। बरसात के मौसम को देखते हुए जलजमाव की समस्या ना हो, इसको लेकर डीएम श्रीहरि प्रताप शाही गम्भीर हो गए हैं। शनिवार को एसपी देवेंद्र नाथ, संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन व नपा के अधिकारियों के साथ भ्रमण कर सिविल लाइन क्षेत्र के प्रमुख नालों को देखा। उन्होंने कहा कि अगर नाले के ऊपर कहीं भी कोई अतिक्रमण है या किसी वजह से कहीं नाले का पानी रुका है तो उसके लिए हर जरूरी उपाय करें। पम्पिंग सेट से पानी निकास के लिए पहले से तैयार रहें। स्पष्ट किया कि किसी भी हालत में मोहल्लों में जलजमाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सबसे पहले कुंवर सिंह चौराहे पहुंचे और एनसीसी तिराहे से आने वाले नाले का निरीक्षण किया। उसमें पानी का बहाव सही से नहीं होने पर कारण जाना। नगरपालिका के ईओ दिनेश विश्वकर्मा ने विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नाला सही ढंग से बहे, इसके लिए जो कुछ करना है करें। अगर कहीं अतिक्रमण है तो उसे सख्ती से तत्काल हटवाएं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन व एसपी ऑफिस में शुरू हुआ जलभराव
बलिया। बरसात अभी शुरू हुई कि पुलिस लाइन व एसपी आफिस में जलभराव की समस्या होने लगी। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया इसके लिए तत्काल कोई उपाय किया जाए। पंपिंग सेट लगाकर लगातार पानी को एक तरफ से दूसरी ओर छोड़ा जाए। इसका ध्यान रहे कि पानी कटहल नाले में ही जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed