{"_id":"6b01e766bc7ead61180bdaa4","slug":"flowers-will-be-showered-from-a-helicopter-over-bathing-ghats-and-temples-in-three-rounds-noc-has-been-granted-ballia-news-c-190-1-bal1002-177675-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तीन चक्र में बरसेंगे हेलिकॉप्टर से स्नान घाटों, मंदिरों पर फूल, प्रशासन से मिली एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तीन चक्र में बरसेंगे हेलिकॉप्टर से स्नान घाटों, मंदिरों पर फूल, प्रशासन से मिली एनओसी
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए गायत्री मंदिर से गंगा घाट तक किया गया बैरिकेडिंग।संवाद
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और प्रमुख मंदिरों पर आसमान से पुष्पवर्षा की जाएगी।
इसके लिए प्रशासन की ओर से नगर पालिका परिषद को एनओसी मिल गई है। 24 नवंबर की सुबह हेलिकॉप्टर के जरिए स्नान घाटों, मंदिरों और नगर के प्रमुख मार्गों पर तीन चक्र में फूल बरसाए जाएंगे। शनिवार की रात पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड को तैयार करने का काम भी शुरू हो गया।
ये जानकारी देते हुए नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने बताया कि श्रीरामपुर स्नान घाट क्षेत्र, भृगु मंदिर, बाबा बालेश्वर मंदिर, नाथ मंदिर सहित नगर के विभिन्न स्नान मार्गों, नंदी ग्राम और मीना बाजार मेला क्षेत्र में फूल बरसाए जाएंगे।
कार्तिक पूर्णिमा के लिए सरयू घाटों पर सुरक्षा परखी गई-बेल्थरारोड। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के मद्देनजर सरयू नदी के तटवर्ती घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उभांव इंस्पेक्टर अनिल कुमार उपाध्याय भी उनके साथ थे। उन्होंने चैनपुर गुलौरा, तुर्तीपार, बेल्थराबाजार और हल्दीरामपुर घाटों का दौरा किया। उन्होंने घाटों की बनावट और आवागमन के रास्तों की पड़ताल की। भीड़ की संभावित स्थिति का भी आकलन किया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को घाटों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों की पहचान कर सुरक्षा मजबूत करने को कहा। दिनेश कुमार शुक्ल ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।