फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   flood in ballia

उपजाऊ जमीन कटने से किसानों की चिंता बढ़ी

Wed, 30 Jun 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
flood in ballia
नवानगर। सरयू नदी का पानी घटने के साथ ही क्षेत्र में कटान तेज हो गई है। दियारों में स्थित किसानों की उपजाऊ भूमि के बड़े-बड़े टुकड़े कट कर नदी में समाहित होते जा रहे हैं। जिससे किसानों की रातों की नींद व दिन का चैन हराम हो गया है। किसान जनप्रतिनिधि व अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर कटान को रोकने की व्यवस्था करने की मांग करने लगे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के दियारों में अब तक भारी मात्रा में भूमि कटान की भेंट चढ़ चुकी है। पक्का पुल के निर्मित कच्चे अप्रोच मार्ग के पूरब तरफ दियारे महाजी व दरौली में नदी का कटान काफी तेज है जहां कई बीघा जमीन कट कर नदी में समाहित हो गई है। इन दियारों, मौजों में खरीद, पुरुषोत्तम पट्टी, बिजलीपुर, जिन्दापुर के किसानों की जमीनें हैं। जहां सच्चितनन्द चौधरी, विजय बहादुर चौधरी, शिवानन्द चौधरी, सहजानन्द चौधरी,ब्रह्मानन्द,परमानन्द, कृष्णानन्द, राजाराम साहनी, संजय चौधरी के उपजाऊ खेत कटान की भेंट चढ़ चुका हैं। अजय चौधरी का कई बीघा गन्ना की फसल कटान होने की वजह से नदी में समाहित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed