फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Flag Day celebrated in all the police station including police line

पुलिस लाइन समेत सभी थानों में मनाया झंडा दिवस

Wed, 24 Nov 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Flag Day celebrated in all the police station including police line
पुलिस लाइन में झंडा दिवस पर सीओ सिटी भूषण वर्मा को फ्लैग लगाते एसएसपी विजय त्रिपाठी। - फोटो : BALLIA
मंगलवार केे पुलिस लाइन परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने ध्वजारोहण करने के बाद सलामी ली। इस मौके पर एएसी ने पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करने की अपील की। इसके साथ ही झंडे और पुलिस विभाग का मान-सम्मान बनाए रखने पर एएसपी ने पुलिस महानिदेशक उप्र मुकुल गोयल द्वारा भेजे गए शुभकांमना संदेश को पढ़कर सुनाया। उधर, जनपद के समस्त थानों व पुलिस कार्यालयों पर भी ध्वज फहराया गया।
विज्ञापन

एएसपी ने कहा कि आज का दिन उप्र पुलिस के लिए बहुत ही गौरवशाली व ऐतिहासिक दिन है। आज ही के दिन 23 नवम्बर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर (ध्वज) प्रदान किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस का यह ध्वज पुलिस धर्म को निभाने की प्रेरणा देता है। उप्र पुलिस पूरे भारतवर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है। जिसे सर्वप्रथम पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। अंत में एएसपी ने सीओ सिटी भूषण वर्मा व अन्य पुलिसकर्मियों को ध्वज लगाकर सम्मानित किया। उधर, रेवती थाना परिसर में भी प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने ध्वजारोहण किया और अपने अधीनस्थों को पुलिस झंडा दिवस संदेश सुनाया। इस मौके पर एसआई औरंगजेब खां, अशोक पांडेय, रामवृक्ष गौतम, भोला प्रसाद यादव सहित मुख्य आरक्षी, महिला आरक्षी एवं आरक्षीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed