फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five families beacme homeless in Ballia due to massive fire and Explosion in cylinder goods worth lakhs burnt in 12 huts

बलिया में पांच परिवार बेघर: सिलिंडर में आग के बाद धमाका, सास-बहू झुलसी, 12 झोपड़ियों में रखे लाखों के सामान जले

Sat, 30 Apr 2022 03:13 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 30 Apr 2022 03:13 PM IST
सार

बलिया जिले के हरदिया पुरवे गांव में शुक्रवार रात भोजन बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में रिसाव के बाद धमाका हो गया। आग लगने से करीब 12 झोपड़ियों में रखे लाखों के सामान जल गए। हादसे में दो लोग झुलस भी गए।

विज्ञापन
Five families beacme homeless in Ballia due to massive fire and Explosion in cylinder goods worth lakhs burnt in 12 huts
आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के ग्राम पंचायत सिसोटार के हरदिया पुरवे में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर से रिसाव के कारण आग लग गई। जोरदार धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। सिलिंडर में लगी आग फैल गई। चपेट में आने पांच परिवारों की 12 झोपड़ियां राख हो गईं। उसमें रखा लाखों का सामान भी जल गया। आग बुझाने के प्रयास में सास-बहू झुलस गई।

विज्ञापन


सिकंदरपुर थाने के हरदिया पुरवे गांव निवासी मार्कंडेय बिंद की पत्नी शोभा देवी (35) शुक्रवार रात खाना बनाई गई। जैसे ही रसोई गैस जलाई, सिलिंडर में आग लग गई। वह कुछ समझ पाती, तब तक सिलिंडर से उठी आग की लपटों ने झोपड़ी को जद में ले लिया। आग बुझाने के प्रयास में शोभा देवी और उसकी सास परमेश्वरी देवी (60) बुरी तरह झुलस गई।

विज्ञापन

100 मीटर दूर गिरा सिलिंडर का टुकड़ा

दोनों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। उधर आग की लपटें लगातार बढ़ती जा रही थीं। जब तक बचाव के उपाय किए जाते तब तक आग की लपटें पास की झोपड़ियों तक पहुंच चुकी थी। 11 रिहायशी झोपड़ियां धू-धू कर जलने लगी। भीषण आग की के बीच सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया और करीब 100 मीटर दूर जा गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर आग से गांव में हड़कंप की स्थिति रही। बचाओ-बचाओ के शोर के बीच कोई सामान बचाने की जुगत में था तो कोई आग बुझाने की कोशिश में जुटा था। कुछ लोग बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे थे तो कई मवेशियों को। ग्रामीणों के अथक प्रयास से काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसकी वजह से आधी रात तक दहशत का माहौल बना रहा। झुलसी दोनों महिलाओं का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। 

खुले आसमान के नीचे आए अग्निपीड़ित
आगलगी की इस घटना में मार्कंडेय की दो झोपड़ियां, 25 हजार नकद, सोने व चांदी के कुछ आभूषण सहित 11 क्विंटल गेहूं व पांच क्विंटल चावल जल गया। वहीं, उसके छोड़े भाई गोविंद की एक झोपड़ी और उसमें रखा दहेज का सारा सामान फ्रीज, कूलर, बक्सा, 15  क्विंटल राशन व गहना जल गया।

वहीं, रामभजन पुत्र जगदीश बिंद की दो झोपड़ी, दिनेश बिंद पुत्र स्व. रामनरेश की झोपड़ी, बाइक, साइकिल व भूसा, शिवजी बिंद पुत्र विकल बिंद की एक झोपड़ी व 10  क्विंटल  गेहूं, किरण पत्नी रामभजन बिंद की दो झोपड़ी, 40 हजार रुपये, आभूषण व 12 क्विंटल अनाज, विकल की एक झोपड़ी व राजनाथ बिंद की एक झोपड़ी तथा आठ  क्विंटल अनाज समेत उसमें रखा घर गृहस्थी का सारा सामान, चार कुक्कुट, दो खरगोश समेत अन्य जरूरी कागजात जल कर राख हो गए। घटना के बाद सभी परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। वहीं, ग्राम प्रधान तारीक अजीज ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राशन व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed